खाचरियावास के घर ED की रेड पर पायलट ने कहा-राजनीतिक प्रतिशोध लिया गया

Jaipur News: पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ED की रेड पड़ी, जिसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया और लिखा कि राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है. 

खाचरियावास के घर ED की रेड पर पायलट ने कहा-राजनीतिक प्रतिशोध लिया गया

Jaipur News: पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ED की रेड पड़ी. वहीं, इसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया और लिखा कि ED की कार्रवाई सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाती है. जिस प्रकार से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है


वह साफ संकेत है कि राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने लिखा कि हमारा विश्वास लोकतांत्रिक मूल्यों में है. संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध. जनता के हक और आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी.

वहीं, प्रताप सिंह खाचरियावास के 19 ठिकानों पर प्रवर्थन निदेशालय की छापेमारी जारी है, जिस पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये बीजेपी की तानाशाही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बता दें कि सबसे पहले जयपुर में ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें प्रतापसिंह खाचरियावास की भागीदारी लगभग 30 करोड़ बताई जा रही है.

2 फरवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई थी. से.सीजेआई आरएम लोढा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी. पीएसीएल में राज्य के 28 लाख लोगों ने लगभग 2850 करोड़ और देश के 5.85 करोड़ लोगों ने कुल 49100 करोड़ का निवेश किया था.

इस कंपनी पर उदयपुर, आंध प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ बिहार, महाराष्ट्र, एमपी, आसाम, कर्नाटक, जयपुर ग्रामीण के साथ आधे से ज्यादा राज्यों में मुकदमें दर्ज हैं. सबसे पहले जयपुर में इसका खुलासा होने पर एफआईआर दर्ज हुई थी. जानकारी के अनुसार, इस मामले में प्रताप सिंह की भागीदारी करीब 30 करोड़ की बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Trending news