&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: मुंबई के भायंदर स्थित मैक्सस डोम एंड बैंक्वेट में राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन की ओर से “प्रवासी राजस्थानी सांस्कृतिक सम्मेलन” का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में शामिल हुई.
कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ग्रामीण विकास मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक महंत प्रताप पुरी, विधायक दीप्ति किरण महेश्वरी, महेंद्र काबरा, मेघराज धाकड़, भंवर कुलारिया, नरसी कुलरिया, खेत सिंह, रतन सिंह, भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि, और प्रवासी बंधु मौजूद रहे.
सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए हज़ारों प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया. इस अवसर पर राजस्थान की संस्कृति, लोक कला और परंपराओं की झलक पेश की गईं. प्रतिभावान कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी.
क्या बोलीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रवासी राजस्थानी समुदाय की एकजुटता और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि, “चाहे हम कितनी भी दूर क्यों न चले जाएं, हमारी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव हमेशा बना रहता है. प्रवासी राजस्थानी न केवल अपनी जड़ों से जुड़े हैं, बल्कि जहां भी रहते हैं वहां की प्रगति में भी योगदान देते हैं. राजस्थान सरकार Ease of Doing Business, निवेश, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार कर रही है ताकि राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाया जा सके.
कार्यक्रम में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, त्यौहारों, उद्योग-व्यापार और सामाजिक सेवा में प्रवासियों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया. मंच से प्रवासी बंधुओं को राजस्थान आने और निवेश करने का भी आमंत्रण दिया गया. कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ, जिसमें राजस्थान की खुशबू और अपनापन झलकता रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!