Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी में पहला 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' आयोजित होगा. इसका उद्देश्य प्रवासी समुदाय को निवेश, नवाचार और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में योगदान देने हेतु प्रेरित कर, विकसित राजस्थान के लिए जोड़ना है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur news: राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आगामी 10} दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी में पहला 'प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025' आयोजित करने जा रही है. इस भव्य आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानी समुदाय को उनकी जड़ों से जोड़ना, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना और उन्हें मातृभूमि के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है.
विकास और योगदान पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन से प्रेरित होकर, राजस्थान सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. इस परिवर्तन को गति देने में प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रवासियों को निवेश, नवाचार और सामाजिक योगदान के नए अवसरों से जोड़ना. आयोजन में राज्य की समृद्ध विरासत, लोक-कला और परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक एवं तेजी से विकसित होते राजस्थान की झलक दिखाई जाएगी. ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों पर गहन विमर्श होगा, ताकि प्रवासी समुदाय को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया जा सके और उनके सुझाव नीति-निर्धारण का आधार बन सकें.
सहभागिता के नए द्वार
राज्य सरकार ने प्रवासी समुदाय की मातृभूमि के प्रति निष्ठा को सम्मान देते हुए एक मजबूत सहभागिता फ्रेमवर्क तैयार किया है.यह अभियान प्रवासियों को अपने गाँव/कस्बे में जल संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भू-जल पुनर्भरण) के लिए जोड़ता है. इस योजना से प्रवासी सरकारी विद्यालयों को Center of Excellence में बदलने में योगदान दे सकते हैं. बड़े योगदान पर विद्यालयों को दानदाता के नाम से पहचान भी मिलेगी. ज्ञान संकल्प पोर्टल द्वारा ऑनलाइन फंडिंग, सरकारी संस्थानों के नामकरण की नीति, और नंदीशाला जन सहभागिता योजना में भागीदार बनने के अवसर भी दिए गए हैं.
प्रवासी राजस्थानियों के परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!