दिवाली से पहले 4 हजार से ज्यादा प्रिंसिपल का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Jaipur News : राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दिवाली से पहले ही 4 हजार से ज्यादा प्रिंसिपल का ट्रांसफर कर दिया है, बताया जा रहा है कि लिस्ट में विधायकों की डिजायर लिस्ट भी शामिल है, आप भी देखें.

दिवाली से पहले 4 हजार से ज्यादा प्रिंसिपल का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Image Credit: Rajasthan Principals transfer ORDER list 2025

Rajasthan Principals Transfer Order List 2025 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई हस्ताक्षर के बाद 4,527 प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया है. 508 पेज की इस जंबो लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो कई सालों से एक ही स्कूल में जमे थे और जिन स्कूलों को हाल ही में सीनियर सैकेंडरी का दर्जा मिला था उसमें भी अब प्रिंसिपल नियुक्त कर दिए गये हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये रही लिस्ट

जानकारी के मुताबिक लिस्ट में विधायकों, पार्टी प्रत्याशी या सांसदों की रायशुमारी शामिल है. ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों में अब परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद है कि ये परिवर्तन सकारात्मतक हो और बच्चों की पढ़ाई पहले से बेहतर हो.

आपको बता दें सोमवार रात करीब 9 बजे ये लिस्ट जारी होते ही. प्राचार्य- प्रिंसिपल से लेकर स्कूल स्टॉफ तक में हड़कंप मच गया था और सभी लिस्ट में नाम खोज रहे थे. कुछ प्रिंसिपल को मनपसंद जगह मिली है तो कई को गांव में ट्रांसफर कर दिया गया है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author