जयपुर में न्यू रीको रोड मार्केट में व्यापारियों और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, कर रहे यह खास मांग

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के बगरू कस्बे में न्यू रीको रोड मार्केट में आज व्यापारियों ओर ग्रामीणों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया, व्यापारियों का आरोप है कि यहां मार्केट के पास मीट मछली की अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही है, ओर इन अवैध दुकानों के संचालक आए दिन राहगीरों ओर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर लूट खसोट भी करते रहते हैं.

जयपुर में न्यू रीको रोड मार्केट में व्यापारियों और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, कर रहे यह खास मांग
Image Credit: JAIPUR NEWS

Jaipur News: राजधानी जयपुर के बगरू कस्बे में न्यू रीको रोड मार्केट में आज व्यापारियों ओर ग्रामीणों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया, व्यापारियों का आरोप है कि यहां मार्केट के पास मीट मछली की अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही है, ओर इन अवैध दुकानों के संचालक आए दिन राहगीरों ओर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर लूट खसोट भी करते रहते हैं.

कल रात को भी इन आपराधिक प्रवृति के लोगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिसको लेकर आज स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए, बाजार बंद रखे और विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इन मीट मछली की अवैध दुकानों की आड़ में मादक पदार्थों का भी काला कारोबार किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

व्यापारियों ने इन अवैध मीट मछली की दुकानों को हटाने ओर युवक के साथ मारपीट करने वाले आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग है, मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मालूराम मीणा और रीको एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की ओर जल्द अवैध मीट मछली की दुकानों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शान्त हुआ और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया. पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने के आरोपी कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

पढ़ें जयपुर की एक और खबर
राजस्थान में ड्रोन से पकड़े जाएंगे बिजली चोर, अजमेर डिस्कॉम कर रहा तैयारी
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर डिस्कॉम द्वारा पहली बार 14 जिलों में ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरों को गिरफ्त में लिया जाएगा. इसमें ड्रोन से चोरी की जगह पता चलेगी और फिर उस पर एक्शन लिया जाएगा. साथ ही अवैध ट्रांसफार्मर लगाने वालों की सूची तैयार की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, अभी डिस्कॉम के पास 61 लाख कंज्यूमर है. बीते साल बिजली छीजत (लॉस) 7.56% रही है और इस साल अप्रैल से अगस्त तक बिजली छीजत का 9.98 प्रतिशत है.


अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का कहना है कि बिजली चोरों को लेकर डिस्कॉम की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, अब ड्रोन से कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More