राजस्थान में आएगा निवेश का तूफान! PNB ने किया ₹21,000 करोड़ का धमाकेदार सौदा

Rajasthan News: पीएनबी ने राजस्थान सरकार संग ₹21,000 करोड़ का एमओयू किया. एमडी अशोक चंद्र ने जयपुर दौरे में शाखाओं का निरीक्षण, ग्राहकों से संवाद और 2,000 महिला उद्यमियों को ऋण पत्र सौंपे. डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है.

राजस्थान में आएगा निवेश का तूफान! PNB ने किया ₹21,000 करोड़ का धमाकेदार सौदा
Image Credit: pnb rising rajasthan

Rajasthan Rising: देश के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इस एमओयू का उद्देश्य राज्य की "राइजिंग राजस्थान" पहल के तहत ₹21,000 करोड़ का वित्तीय सहयोग देना है. पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र ने जयपुर में बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'पीएनबी राजस्थान की महत्वाकांक्षी विकास यात्रा में सहभागी बनने की खुशी जताता है. व्यापक उत्पाद श्रृंखला और डिजिटल क्षमताओं के साथ, राज्य और उसके बाहर सामाजिक-आर्थिक प्रगति को सक्षम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.'

जयपुर दौरे के दौरान कामकाज की समीक्षा
जयपुर के अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान अशोक चंद्र ने पीएनबी की कुछ शाखाओं और एटीएम के कामकाज की भी समीक्षा की. उन्होंने "ग्राहक संपर्क कार्यक्रम" के माध्यम से ग्राहकों से बातचीत की और डिजिटल बैंकिंग एवं वित्तीय सशक्तिकरण को मजबूत करने पर पीएनबी के फोकस की बात कही. साथ ही इस बात पर बल दिया कि सेवा में उत्कृष्टता और ग्राहकों की संतुष्टि उसके संचालन के केंद्र में बनी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले अशोक चंद्र
एमएसएमई क्षेत्र को संबोधित करते हुए अशोक चंद्र ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं तक पहुंचने के लिए पीएनबी के डिजिटल प्लेटफार्मों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बालेखान में आयोजित "मेगा स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण समारोह" में भी भाग लिया. इस दौरान उन्होंने लगभग 3,000 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों की मौजूदगी में 2,000 महिला उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे.

पीएनबी जयपुर जोन के कार्य पर डाला प्रकाश
अशोक चंद्र ने व्यवसाय प्रदर्शन में आगे रहने के लिए पीएनबी जयपुर जोन की उपलब्धियों की भी सराहना की. पीएनबी जयपुर जोन के कार्य पर प्रकाश डालते हुए जोनल हेड राजेश भौमिक ने बताया कि यह जोन 10 सर्किल कार्यालयों, 738 शाखाओं, 755 एटीएम और 2,300 बीसी लोकेशन्स के जरिए पूरे राजस्थान में ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों तक भी पहुंच सुनिश्चित होती है. उन्होंने आगे कहा कि पीएनबी के नए युग के डिजिटल उत्पाद, जिनमें त्वरित ऋण, जमा और खाता खोलना शामिल हैं, ग्राहकों द्वारा बहुत पसंद किए जा रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author