Cheating in Exam: जयपुर में परीक्षा के दौरान डिवाइस का इस्तेमाल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई जारी है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Cheating in Rajasthan 4th Grade Exam : राजस्थान में 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी ने नकल करने के लिए अंडरगारमेंट में स्मार्ट वॉच छिपाकर परीक्षा केंद्र में पहुंचने की कोशिश की. हालांकि, एग्जाम सेंटर की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चौथ ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया है, जिसमें 53,749 पदों पर भर्ती होनी है. परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं, और परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी तरह की नोटबुक ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है.
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें नकल के आरोप में एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त रवि कुमार झाझड़िया, जो मुरलीपुरा का निवासी है, ने अंडरगारमेंट में स्मार्ट वॉच छिपाकर महावीर मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया. जयपुर की अशोकनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा. बीटेक ग्रेजुएट इस अभ्यर्थी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर डिवाइस अंदर ले जाने में सफलता पाई.
स्मार्ट वॉच से पेपर की फोटो खींची
परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद रवि कुमार ने अपनी स्मार्ट वॉच से प्रश्न पत्र की फोटो खींची. इसी दौरान इनविजिलेटर को उसके व्यवहार पर शक हुआ और उन्होंने पूछताछ शुरू की. बार-बार पूछने पर भी अभ्यर्थी ने किसी डिवाइस के होने से इनकार किया.
पूछताछ के बाद सच का खुलासा
हालांकि, जब केंद्र पर मौजूद पुलिस और अधीक्षक ने सख्ती से पूछताछ की, तो रवि घबरा गया. तलाशी के दौरान उसके पैंट के नीचे पहने हाफ पैंट में स्मार्ट वॉच मिली. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह कठिन सवालों के जवाब गूगल पर ढूंढने की योजना बना रहा था, लेकिन मौका नहीं मिला.
मेडिकल टेस्ट और जांच
अतिरिक्त डीसीपी पूनम चंद बिश्नोई ने बताया कि स्मार्ट वॉच जब्त कर ली गई है और रवि से पूछताछ जारी है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा. यह घटना परीक्षा सुरक्षा पर सवाल उठाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!