राजस्थान में 5वीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे बच्चे

Rajasthan Board Exam: राजस्थान में 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है. इस साल परीक्षा के लिए 13 लाख 58 हजार छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं.

राजस्थान में 5वीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे बच्चे

Rajasthan Board Exam: 5th Board Exam: राजस्थान में 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है. शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयार हैं. इस साल 13 लाख 58 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए रजिस्टर्ड हैं. प्रदेशभर में 19,578 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं.

शिक्षा विभाग ने 5वीं बोर्ड परीक्षा को आयोजित करने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं. विभाग ने बच्चों की सुविधा के लिए घरों के नजदीक ही परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की हैं, ताकि उन्हें ज्यादा दूर सफर कर परेशान न होना पड़े. सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

5वीं बोर्ड की परीक्षा एक ही पारी में कराई जाने वाली है. परीक्षा का समय 8 बजे से 10:30 बजे तय किया गया है. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है, जिसमें छात्र पूरी तैयारी के साथ पेपर हल कर मूल्यांकन करवाएंगे. खास बात यह है कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का ज्यादा का समय दिया जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मिलकर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों. इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, उचित बैठने की सुविधा और चिकित्सा सहायता जैसे मूलभूत प्रबंध कर दए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

शिक्षा विभाग ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए हैं. सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो. केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है. साथ ही, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को तनावमुक्त रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे.

Trending news