&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान में मानसून जमकर मेहरबान है. मानसून की मेहरबानी के बाद बांधों की मुस्कुराहट लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य के सातों संभागों के बांधों में पानी की आवक बढ़ती जा रही है. अबके मानसून बांधों ने सभी रिकार्ड तोड दिए है. आखिरकार किस संभाग के बांधों में कितना पानी.
राजस्थान में इस मानसून चौतरफा पानी ही पानी है.प्रदेश के बांध लगातार रिकॉर्ड तोड रहे हैं. अबके मानसून पूरब से लेकर पश्विम तक के बांध ओवरफ्लो हो गए है. प्रदेश के प्रदेश के 85 % बांध फुल हो गए. जो अपने आप में नया रिकॉर्ड है. सिर्फ 15% बांध ही खाली हैं. पिछले साल से अबकी बार बांधों में 10 प्रतिशत पानी ज्यादा है. राजस्थान के 192 बांध ओवरफ्लो हो चुके, इसके अलावा 392 बांध आंशिक रूप से फुल, सिर्फ 107 बांध ही खाली हैं. सबसे ज्यादा कोटा और बांसवाड़ा संभाग के बांधों में पानी है.
राज्य के संभागों के बांधों में पानी
)
गर्मियों में पानी की नो टेंशन
बांधों की स्थिति पिछले कई सालों के मुकाबले अच्छी है. अभी सितंबर का महीना बचा है. मौसम विभाग ने इसी महीने भी मानसून सक्रिय रहने ही भविष्यवाणी की है. ऐसे में बांधों में पानी की आवक और बढेगी लेकिन इतना जरूर है कि अगली गर्मियों में राजस्थान में जलसंकट की स्थिति कम ही होगी.