राजस्थान ACB का 68वां स्थापना दिवस, सीएम बोले - भ्रष्टाचार के चलते...

Rajasthan News: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपना 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व डीजी रैंक के अधिकारी उपस्थित रहे.

राजस्थान ACB का 68वां स्थापना दिवस, सीएम बोले - भ्रष्टाचार के चलते...
Image Credit: Jaipur News

Rajasthan News: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को अपना 68वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया. राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस होम भास्कर ए सावंत, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और एसीबी की कार्यवाहक डीजी स्मिता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में एसीपी में डीजी के पद पर रह चुके पूर्व पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी एजेंसी की स्थापना का दिवस नहीं है बल्कि सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के संकल्प को मजबूत करने वाला दिन भी है. भ्रष्टाचार के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता है. सरकारी संस्थाओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने से समाज का विश्वास टूटता है और समाज में असमानता फैलती है. समाज में भ्रष्टाचार का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा है, यह उस हद तक बढ़ रहा है जहां तक उसे नहीं पहुंचना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष में हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति भी जारी की. प्रदेश की एसीबी ने अपने ही भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर यह साबित कर दिया कि एसीबी में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हमारे तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है. पुलिस और एसीबी को किसी के दबाव में काम करने की जरूरत नहीं है. भ्रष्टाचारियों को पकड़ना एसीबी का काम है और हमारा काम इस काम में जुटे अधिकारियों की समस्याओं का निस्तारण करना है. कार्यक्रम में मौजूद एसीबी के पूर्व प्रमुखों से भी मुख्यमंत्री ने सहयोग करने का आह्वान किया. वहीं एसीबी की कार्यवाहक DG स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आज का दिन एसीबी के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए बेहद गौरवशाली दिन है. उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर एसीबी में तैनात अधिकारियों के लिए एक तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एसीबी की स्थापना दिवस के अवसर पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार प्रभावी कदम उठाने की बात कही. साथ ही एसीबी को आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का वादा भी किया। पूरे देश में महाराष्ट्र एसीबी के बाद राजस्थान एसीबी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में देश में दूसरे नंबर पर है जो की ई के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गर्व की एक बड़ी बात है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.