Rajasthan ACB: राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, इस साल कार्रवाईयों का बनाया रिकॉर्ड
Advertisement

Rajasthan ACB: राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, इस साल कार्रवाईयों का बनाया रिकॉर्ड

Rajasthan ACB: राजस्थान एसीबी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है. 

 

फाइल फोटो,

Rajasthan ACB: राजस्थान एसीबी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ इस वर्ष ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने ताबड़तोड़ कार्रवाईयां करते हुए मातहत कर्मचारी नहीं बल्कि आईएएस स्तर के अधिकारी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. साल दर साल प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने कार्रवाईयों को रिकॉर्ड बनाया है.

 कोरोना संकट में जहां आमजन की मुश्किलें बढ़ गई है, तो वहीं सरकारी महकमों में बैठे घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिश्वत के नाम पर उगाही तेज कर दी थी. साल 2022 खत्म होने को है.

साल 2022 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के लिए ऐतिहासिक रहा है. क्यों कि एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाईयों में जहां रिकॉर्ड बनाया है, तो वहीं प्रकरणों के निस्तारण भी रिकॉड कायम किया है. लेकिन घूसखोरों के खिलाफ एसीबी का शिकंजा कसने के बाद अब भ्रष्टाचारियों ने रिश्वत लेने के नए -नए तरीके भी इजाद किए हैं.

प्रदेश के बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ साल 2022 में एसीबी ने अब तक करीब 430 ट्रैप की कार्रवाईयों को अंजाम दे घूसखोरों पर शिकंजा कसा है. इस साल एसीबी ने 500 मामले भी दर्ज किए हैं. कार्रवाई करने के साथ ही एसीबी ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण में भी तेजी दिखाते हुए अब तक करीब 600 प्रकरणों का निस्तारण किया है. वहीं, साल 2022 में घूसखोरों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृतियां मिलने की आंकड़ा भी करीब 700 तक पहुंच सकता है.

सरकारी महकमों में पनपते संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर एसीबी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. तो वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्राथमिकताएं भी तय कर दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले नए साल में भी सरकारी सिस्टम में पनपते भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाईयां हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Dausa: दौसा में जमीन से सोना निकालने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा,सोने की दो-दो किलो की ईंटे की बरामद

 

 

Trending news