Rajasthan News: राजस्थान एसीबी ने अपने ही विभाग के एडिशनल एसपी जगराम मीणा को ट्रैप कर 9.5 लाख रुपये बरामद किए. जगराम मीणा झालावाड़ से भीलवाड़ा ट्रांसफर हुए थे. एसीबी की कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अपने ही विभाग के एक बड़े अधिकारी पर कार्रवाई की है. जयपुर एसीबी की टीम ने एसीबी के एडिशनल एसपी जगराम मीणा को ट्रैप किया, जो झालावाड़ में पोस्टेड थे और तबादले के बाद वहां से विदा होकर जा रहे थे. एसीबी टीम ने उनकी गाड़ी से 9.5 लाख रुपये बरामद किए. यह कार्रवाई तब की गई जब एडिशनल एसपी झालावाड़ से रिलीव होकर अपनी मंजिल की ओर जा रहे थे.
एसीबी ने एएसपी जगराम मीणा को गिरफ्तार करने के बाद उनके घर और कार की तलाशी ली, जिसमें 50 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद हुई. जगराम के खिलाफ मासिक बंधी वसूलने की शिकायतें मिली थीं, जिसमें परिवहन, खनन, आबकारी और पुलिस विभाग से जुड़े मामले शामिल थे. एसीबी टीम ने जगतपुरा केसर नगर स्थित जगराम के घर से 40 लाख रुपये नकद, ज्वैलरी, प्लॉट और घर के दस्तावेज बरामद किए. इसके अलावा, घर में मिनी बार में 45 बोतल महंगी शराब भी मिली, जिसके बाद अब एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया जाएगा. जगराम का दो दिन पहले ही झालावाड़ से भीलवाड़ा तबादला हुआ था. एसीबी उनके अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है.
जयपुर एसीबी की टीम ने झालावाड़ से भीलवाड़ा ट्रांसफर हुए एडिशनल एसपी जगराम मीणा को शिवदासपुरा टोल के पास चेक किया, जहां उनके पास से 9.5 लाख रुपये बरामद हुए. माना जा रहा है कि यह रकम मासिक वसूली की है, जिसे जगराम मीणा झालावाड़ से अपने साथ लेकर जा रहे थे.
एडिशनल एसपी जगराम मीणा के पास से बरामद हुई रकम को लेकर एसीबी की जांच शुरू हो गई है. जगराम मीणा लगभग 1 साल से झालावाड़ एसीबी में तैनात थे और हाल ही में उनका तबादला भीलवाड़ा हुआ था. विदाई समारोह के बाद वह भीलवाड़ा जॉइन करने जा रहे थे, लेकिन जयपुर एसीबी की टीम ने उन्हें रोककर गाड़ी की तलाशी ली. जगराम मीणा के पास से 9.5 लाख रुपये मिले, लेकिन वह इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.
एसीबी ने एडिशनल एसपी जगराम मीणा की गाड़ी से 9.35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई जयपुर के शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर की गई, जब जगराम मीणा झालावाड़ से जयपुर लौट रहे थे. एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उनकी कार की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी मिली. अब एसीबी जगराम मीणा के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है, जिसमें नकदी के स्रोत की जांच शामिल है. इस मामले में एसीबी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!