दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने कुचले पदयात्री, 4 की मौत, 3 घायल

Rajasthan Accident: शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मोरेल नदी पुलिया के पास दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे रेलिंग के पास बैठे खुर्रा माता बिजासनी से आ रहे पदयात्रियों को कुचल दिया.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने कुचले पदयात्री, 4 की मौत, 3 घायल
Image Credit: Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: राजस्थान में शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मोरेल नदी पुलिया के पास दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. कोटा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे रेलिंग के पास बैठे खुर्रा माता बिजासनी से आ रहे पदयात्रियों को कुचल दिया.

हादसे में कई लोग घायल हो गए. भीषण दुर्घटना में तीन पदयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पदयात्री थकान मिटाने के लिए रेलिंग किनारे बैठे हुए थे. तभी अचानक तेज गति से आया ट्रक उन पर चढ़ गया. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी दिलीप सिंह मीणा, थाना अधिकारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रक के नीचे से निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया.

हादसे की सूचना पर विधायक रामबिलास मीणा भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए. घटना के बाद सोनू बिनोरी श्याम सिंह मीणा पायलट मीना शंभू लाल कुई वाला हरकेश मतलाना सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए.

इससे पूर्व घायलों को देखकर लालसोट की तरफ आ रही एक कार के चालक रौनक जैन ने घायलों को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाने का काम किया. घटना घाटा नेनबाड़ी थाना बोली क्षेत्र में पड़ती है.

डीएसपी दिलीप सिंह मीणा ने बताया कि घटना में लालसोट के चिमनपुरा गांव की दो और विजयपुरा गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई. जिसमें उगनती देवी धोली देवी चिमनपुरा छोटी तथा मांगी देवी विजयपुरा के रूप में शिनाख्त हुई है तथा एक बालिका मंजू को रेफर किया गया है. घटना में संगीता तथा एक बालक को छोटे आई उपचार कर छुट्टी दे दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More