&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के सीकर शहर में राधाकिशनपुरा स्थित लाल सिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 में आज शाम को ऑटो कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग ने थोड़ी ही देर में इतना विकराल रूप ले लिया कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. अचानक कार में आग लगने से आसपास में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
स्थानीय लोगों ने कार में आग लगी देखकर तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि राधाकिशनपुरा इलाके की लाल सिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 में मुख्य रास्ते पर ऑटो कार में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई.
घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और अपने स्तर पर भी कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका. करीब 15 मिनट के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची.
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी की सहायता से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया. गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही कार में सवार लोग नीचे उतरकर चले गए थे. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि अचानक से शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जल चुकी है.
अग्निशमन कर्मचारियों का कहना है कि आज शहर में बारिश होने और घटनास्थल के आसपास काफी छोटे रास्ते और गालियां होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि वह जैसे-तैसे कर घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. फिलहाल आग पर अब पूरी तरह से काबू कर लिया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!