&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के जयपुर में जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जयसिंहपुरा खोर थाने के पास नायला रोड पर नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
मृतक की पहचान जयसिंहपुरा खोर मालोलिया की ढाणी निवासी राम कल्याण सैनी उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है. राम कल्याण अपनी पत्नी के साथ राखी बांधने के लिए ससुराल जा रहा था. मृतक की पत्नी के हल्की चोटें आई हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया.
काफी संख्या में लोगों की भीड़ जयसिंहपुरा खोर थाने पर पहुंचे. परिजनों के साथ लोगों ने घटना को लेकर थाने के बाहर विरोध जताया. परिजनों का कहना है कि मृतक राम कल्याण के 3 बच्चे हैं. वह अपने घर में कमाने वाला अकेला ही था. मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए. परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
उत्तर पश्चिम रेलवे को लंबे समय के बाद 5 नए सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक (एसीएम) मिल गए हैं. इससे एक तरफ जहां जवाहर सर्किल स्थित रेलवे मुख्यालय में फिर से तीन एसीएम होंगे, तो वहीं जयपुर मंडल में भी अब फिर से दो एसीएम बैठेंगे. रेलवे के एसीएम (आर) मदन मीना ने बताया कि पीसीओएम मदन देवड़ा और पीसीसीएम डॉ सीमा शर्मा की अनुशंसा पर रेलवे मुख्यालय के सीआरआई अजय सांखला को मुख्यालय में एसीएम (पीएम/पीएस) लगाया गया है.
चीफ ओएस (कॉमर्शियल) श्याम सुंदर को भी मुख्यालय में एसीएम (एफएम एंड कोर्ट) लगाया है. वहीं मुख्यालय में चीफ लॉ असिस्टेंट (सीएलए) बिश्वनाथ शर्मा को जयपुर मंडल में एसीएम (एफएंडएस) लगाया है. मुख्यालय में सीआरआई सुरेंद्र सिंह और जयपुर में सीबीएस (सीएस) बीके गौड़ को जोधपुर मंडल में एसीएम बनाया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!