राजस्थान में ड्रोन से पकड़े जाएंगे बिजली चोर, अजमेर डिस्कॉम कर रहा तैयारी

Rajasthan News: अजमेर डिस्कॉम बिजली चोरों को पकड़ने के लिए ड्रोन उड़ाने की तैयारी कर रहा है, जिससे बिजली चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ा जा सके. 

राजस्थान में ड्रोन से पकड़े जाएंगे बिजली चोर, अजमेर डिस्कॉम कर रहा तैयारी
Image Credit: Rajasthan NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर डिस्कॉम द्वारा पहली बार 14 जिलों में ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरों को गिरफ्त में लिया जाएगा. इसमें ड्रोन से चोरी की जगह पता चलेगी और फिर उस पर एक्शन लिया जाएगा. साथ ही अवैध ट्रांसफार्मर लगाने वालों की सूची तैयार की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, अभी डिस्कॉम के पास 61 लाख कंज्यूमर है. बीते साल बिजली छीजत (लॉस) 7.56% रही है और इस साल अप्रैल से अगस्त तक बिजली छीजत का 9.98 प्रतिशत है.
अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का कहना है कि बिजली चोरों को लेकर डिस्कॉम की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, अब ड्रोन से कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, दूसरी ओर आबकारी विभाग में भी ड्रोन की इस्तेमाल किया जा सकता है. हथकढ़ शराब के ठिकाने और शराब तस्करों की खोज संभव है. इनकी खोज के लिए आबकारी विभाग को ड्रोन का उपयोग लेना चाहिए. सामान्य तौर पर अज्ञात या फरारी में हथकढ़ शराब के केस बनाए जाते हैं. इस तरह के केस मानक पूर्ति की औपचकता मात्र होते हैं.
विभाग के ऐसे केस कोर्ट में अक्सर फेल हो जाते हैं. ड्रोन टेक्नोलॉजी से हथकढ़ और नकली शराब पकड़ना संभव है.

जानें कैसे की जाती है बिजली चोरी
डिस्कॉम अफसरों के अनुसार, बिजली लाइन से सीधा तार जोड़कर, मीटर से पहले लाइन में कट लगाकर और मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जाती है. साथ ही ट्रांसफार्मर लगाकर भी बिजली चोरी की जाती है.

वहीं, रिमोट से मीटर को कंट्रोल किया जाता है, जिसमें 2 डिवाइस लगे होते हैं. एक रेजिस्टेंस जो मीटर में लगा होता है, दूसरा रिमोट में. इस तरह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद या चालू की जाती है. डिवाइस को तार की सहायता से मीटर के पास जोड़ा जाता है. इसके बाद रिमोट से बिजली की सप्लाई मीटर में रोकी जाती है, जो सीधे घर में सप्लाई होती है.

इसके अलावा खुद का ट्रांसफार्मर लगाकर 11 केवी लाइन से बिजली चोरी की जाती है. लोग लाइन से सीधे तार ट्रांसफार्मर में जोड़ देते हैं. ये ज्यादातर मामले नागौर जिले और उसके आस पास के इलाकों से आते हैं.

डिस्कॉम अफसरों के अनुसार, बीते 5 महीने में 7 हजार से अधिक जगह चोरी पकड़ी गई हैं. इस साल अप्रैल से अगस्त तक 9 हजार 376 जगह चेकिंग हुई, जिसमें 7 हजार 64 जगह बिजली चोरी पकड़ी और 30 करोड़ 20 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More