Alwar: रात को अचानक गायब हुई 16 साल की बच्ची, सुबह पोखर में मिला शव

Alwar News: राजस्थान के अलवर के कठूमर में एक 16 साल की बच्ची अचानक रात को गायब हो गई, जिसका शव सुबह पोखर में मिला. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. 

Alwar: रात को अचानक गायब हुई 16 साल की बच्ची,  सुबह पोखर में मिला शव
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम तिगरिया में एक 16 साल की बालिका मनीषा की पानी में डूबने से मौत हो गई. मनीषा बीए प्रथम वर्ष में अध्यनरत थी.

मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि बीती रात को खाना खाकर मेरे तीनों बच्चे, जिनमे 1 लड़का राज वर्मा उम्र 8 साल और बड़ी बच्ची मनीषा उम्र 16 वर्ष और छोटी बच्ची मोनिका उम्र 14 वर्ष तीनों ही बगल वाले टावर वाले कमरे में सो रहे थे. तीनों बच्चे पढ़ने के बाद उसी कमरे में सो जाते हैं. मैं और मेरी पत्नी राधा और बच्चा मनीष शाम को खाना खाकर दूसरे कमरे में सो रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

सुबह जब चाय पानी के लिए हरीशचंद ने जब जगाया तो बच्ची मनीषा कमरे में नहीं थी. मैंने इधर-उधर देखा और पास में पड़ोसी से पूछा. साथ ही रिश्तेदारों से जानकारी ली तो सभी ने मना कर दिया तो मैंने गांव के लोगों को बताया कि मेरी बच्ची मनीषा अचानक घर से लापता हो गई.

सुबह सोच को जाने वाले लोगों ने देखा स्कूल के सामने वाली पोखर में कोई शव पड़ा हुआ है. गांव के लोगों ने उसे बहार निकाला जब पता लगा कि मनीषा पुत्री हरीशचंद /शान्त्या राम जाटव की पुत्री है.

सूचना पर कठूमर थाना पुलिस पहुंची और मृतका के शव को कठूमर मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा. वहीं, मृतका के पिता ने मामले की जांच कर इंसाफ दिलाने की बात कही.
परिजनों द्वारा हत्या कर डालने की शंका की जा रही है. अस्पताल परिसर में अनेकों ग्रामीण मौजूद हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author