राजस्थान को वो विभाग, जहां हर रात मस्त चलती है शराब पार्टी

Alwar News: राजस्थान के अलवर जलदाय विभाग में ठेकेदार और कर्मचारियों की शराब पार्टी चलती है. ये पार्टी एक दिन नहीं बल्कि हर रात होती है. शराब पार्टी की जानकारी अधिकारियों को भी है. 

राजस्थान को वो विभाग, जहां हर रात मस्त चलती है शराब पार्टी

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिला मुख्यालय पर मनुमार्ग स्थित जलदाय विभाग के परिसर में ठेकेदार और कर्मचारियों की शराब पार्टी चलती है. ये कर्मचारी वो है जो ठेकेदारों के बिना काम किए ही बिल पास करवा देते है. ठेकेदार और कर्मचारियों की शराब पार्टी से यह तो साफ हो गया है कि शहर में पेयजल संकट बरकरार रहे लेकिन शराब पार्टी में कोई खलल नहीं होनी चाहिए.

हर रोज होने वाली शराब पार्टी की जानकारी अधिकारियों को भी है लेकिन वे भी कुछ लालच के कारण ही शायद खामोश हैं. इतना ही नहीं ठेकेदार और कर्मचारियों की गहरी मित्रता इस कदर है कि गाहे-बगाहे होटल में शराब पार्टी का खर्चा भी ठेकेदार भागचंद वहन करता है.

मनुमार्ग स्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता स्टोर के इंचार्ज ठेकेदार के साथ मिलकर शराब पार्टी करते हैं. असल में सोमवार की रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में ठेकेदार और जलदाय विभाग के कर्मचारियों की शराब पार्टी चल रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

टीम ने जाकर देखा तो विभाग के स्टोर इंचार्ज मुकेश कुमार व सहायक अभियंता संजीव कुमार ठेकेदार भागचंद सैनी मिलकर शराब पार्टी करते दिखे, जिसमें एन्टी क्युटि शराब की बोतल, बीयर के साथ चटपटी खाने-पीने की सामग्री मिली.

न्यूज रिपोर्टर को ठेकेदार भागचंद ने बीयर पीने का ऑफर दिया. एक तरफ सरकार अलवर जिले की प्यास बुझाने के लिए 36 बोरिंग विधायक कोटे से करवा रही है. लेकिन शराब पार्टी में शामिल कर्मचारियों के रहते शायद अलवर वासियों को पेयजल संकट से राहत नहीं मिलेगी.

जलदाय विभाग में न तो कोई चौकीदार है .न कोई सुरक्षा के इतंजाम. बाहरी लोग आकर कोई कुछ भी कर सकता हैं. अवकाश वाले दिन लोग यह क्रिकेट खेलते हे. जिससे राजकीय संपत्ति को नुकसान होता हैं.

बता दें कि ठेकेदार भागचंद कई सालों से तीन फर्मों के नाम से जलदाय विभाग के सारे ठेके ले लेता है. अधिकतर शहर में पाइप डालने के ठेके लिए, जो घटिया क्वालिटी के पाइप डाल कर विभाग से मोटी रकम ली गई. शहर में लीकेज बढ़ती जा रही है. पानी के प्रेशर दबाव से पाइप फट जाते है और लाइन का पानी रोड़ो पर आ जाता है, जिससे चारों तरफ पीने का पानी व्यर्थ बह जाता हैं.

कई सालों से स्टोर के इंचार्ज के पद पर विराजमान मुकेश कुमार का महीना भर पहले ड्रिलिंग में प्रमोशन होने के बाद भी वे स्टोर का चार्ज नहीं झोड़ रहे हैं. शहर के अधिशाषी अभियंता इन पर ज्यादा मेहरबान हो रहे है, जो इनको प्रमोशन का चार्ज नहीं देना चाहते है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news