हाईकोर्ट के आदेश से खतरे में बेजुबान! स्ट्रीट एनिमल्स की रक्षा के लिए सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर

Rajasthan News: जयपुर में राजस्थान एनिमल लवर्स संगठन के आह्वान पर सैकड़ों लोग एकजुट हुए और स्ट्रीट एनिमल्स की सुरक्षा के लिए इंसानियत एवं वैज्ञानिक समाधान की मांग उठाई.

हाईकोर्ट के आदेश से खतरे में बेजुबान! स्ट्रीट एनिमल्स की रक्षा के लिए सैकड़ों लोग उतरे सड़क पर
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर बडी संख्या में आमजन, सामुदायिक नेता और पशु एवं पर्यावरण संगठनों ने इंसानियत और विज्ञान पर आधारित स्ट्रीट डॉग समस्या के समाधान की मांग की. पशु प्रेमी शांतना ने बताया कि हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर सार्वजनिक स्थानों से स्ट्रीट डॉग्स को हटाने के आदेश पर राजस्थान एनिमल लवर्स एकत्रित होकर बेजुबान के बचाव में सड़कों पर उतरे. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए यह कहा कि कानून तो हैं, लेकिन उन्हें प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है और स्थानीय निकायों को अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

शांतना ने कहा कि जयपुर में रेबीज नियंत्रण की दिशा में प्रगति हुई है. एक आरटीआई के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में जयपुर में रेबीज से एक भी मौत नहीं हुई है. मिशन रेबीज और हेल्प इन सफरिंग द्वारा संचालित एक बड़े टीकाकरण अभियान के तहत, अगले एक वर्ष में 40,000 कुत्तों को टीका लगाने का लक्ष्य है. जयपुर नगर निगम के 2019 के आंकड़ों के अनुसार शहर में लगभग 50,000 स्ट्रीट डॉग्स हैं, जिससे यह अभियान लगभग पूरे डॉग्स को कवर कर सकता है. इसलिए जयपुर किसी संकट में नहीं, बल्कि रेबीज नियंत्रण का मॉडल बनने की राह पर है.

Add Zee News as a Preferred Source

पशु प्रेमी गुलशन भाटिया ने बताया कि अल्बर्ट हॉल पर पशु प्रेमियों ने सभा कर कुत्तों को हटाने के आदेशों को तत्काल स्थगित करने की मांग पर ज़ोर दिया. उन्होंने आगे कहा कि कुत्तों को हटाने से समस्या नहीं हटती, बल्कि नई समस्याएं पैदा होती हैं. समाधान हमारे बच्चों, परिवारों और हमारे बीच रहने वाले जानवरों की रक्षा करते हैं. हम अधिकारियों के साथ मिलकर 2030 तक जयपुर को रेबीज मुक्त बनाने के लिए तैयार हैं, जैसा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय कार्य योजना में है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More