Rajasthan: पंजाब से राजस्थान तक 'चिट्टे' का नेटवर्क, एक दिन में 6 जगह मारे छापे

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेशभर में एक ही दिन में छह बड़ी कार्रवाई का अंजाम देते हुए नशा तस्करों के नेटवर्क का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 
 

Rajasthan: पंजाब से राजस्थान तक 'चिट्टे' का नेटवर्क, एक दिन में 6 जगह मारे छापे
Image Credit: AI IMAGE

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बार फिर नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार करते हुए राज्यभर में एक ही दिन में छह बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया. सिरोही, श्रीगंगानगर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर में हुई इन कार्रवाईयों में अफीम, हेरोइन (चिट्टा), गांजा, डोडा-पोस्त और अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ट्रक, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है.

चित्तौड़ से लेकर मारवाड़ तक चल रहा था नेटवर्क
ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सबसे बड़ी कार्रवाई सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में हुई, जहां ANTF ने 10 किलो 900 ग्राम अफीम दूध बरामद कर एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया. आरोपी ट्रक में सीमेंट की आड़ में अफीम की सप्लाई करता था.
पूछताछ में सामने आया कि वह चित्तौड़ से लेकर मारवाड़ तक ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस ने करीब 8 घंटे पीछा करने के बाद ट्रक को दबोचा. बरामद अफीम की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

पंजाब से राजस्थान तक 'चिट्टे' की सप्लाई
श्रीगंगानगर में ANTF ने पंजाब से हेरोइन सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 105.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और मोटरसाइकिल बरामद की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि पहले खुद नशे के आदी हुए, बाद में पैसे कमाने के लिए तस्करी में उतर गए.

उदयपुर में मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर दबिश देकर पुलिस ने 351.3 ग्राम गांजा बरामद किया. कार्रवाई में ANTF के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, आरोपी कॉलेज छात्रों को गांजा सप्लाई करता था. बीकानेर जिले में एक किराना स्टोर पर छापा मारकर पुलिस ने 402 ग्राम डोडा-पोस्त और अवैध शराब बरामद की.
आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. भरतपुर में पुलिस ने 142 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा, जबकि जयपुर के श्यामनगर इलाके में स्कूटी पर सप्लाई कर रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 130 ग्राम गांजा और 1900 रुपये नकद जब्त किए गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.