Rajasthan Assembly : विधानसभा आज भी रहेगी हंगामेदार, विपक्ष ने लगाए शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधानसभा आज भी हंगामेदार रह सकती है, प्रश्नकाल से पहले ही सदन के बाद विपक्ष ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाये,विपक्षी विधायक काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे.

Rajasthan Assembly : विधानसभा आज भी रहेगी हंगामेदार, विपक्ष ने लगाए शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे
Image Credit: Rajasthan Assembly

Rajasthan Assembly Monsoon Session : राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के साथ आज कार्यवाही शुरू होगी. आज के सत्र में दो अहम बिल पटल पर रखे जा सकते हैं. उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 को प्रस्तुत करेंगे और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 को पेश करेंगे.

आपको बता दे कि मानसून सत्र बारह सितंबर तक चल सकता है. इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण बिल सदन में पेश करेगी. प्रवर समितियों को लौटाए गए विधेयकों को भी विधानसभा के इस सत्र में रखा जाएगा. नया कॉपरेटिव कोड बनाने सम्बन्धी बिल, धर्मान्तरण रोकने सम्बन्धी बिल के साथ कई महत्वपूर्ण बिल पेश किये जा सकते हैं

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले सत्रों के दौरान प्रवर समितियों को लौटाए गए विधेयकों को भी सरकार इस सत्र में पेश करेगी. इनमें भूजल संरक्षण से जुड़ा बिल भी शामिल है. इस बिल को लेकर पिछले सत्र में सत्तापक्ष के ही विधायकों ने इस विधेयक से जुड़े प्रावधानों पर गंभीर आपत्तियां जताई थी, जिसके बाद इस प्रवर समिति को भेज दिया गया था, पर पिछले छह माह की घटनाओं पर समूचा विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है.

Rajasthan Assembly

खास तौर से स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत का मामला विधानसभा के सत्र में गर्मा सकता है. इसके साथ जल प्लावन और बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों के मुआवजे की मांग भी विपक्ष जोर शोर से उठा सकता है. खस्ताहाल सड़कें, बजरी और खनन माफिया के आतंक के साथ लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर विपक्ष सरकार पर हमलावर दिखेगा. यही नहीं पंचायती राज और स्थानीय निकाय के समय पर चुनाव नहीं कराने का मुद्दा भी सत्र के दौरान छाये रहने की पूरी संभावना है. हाईकोर्ट की टिप्पणी और उसके बाद निर्वाचन विभाग की चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों ने विपक्ष को इस मुद्दे पर संजीवनी दे दी है, पर सत्तापक्ष के पास भी विपक्ष पर हावी रहने के लिए मुद्दों की कहीं कमी नहीं है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More