Rajasthan Assembly: मनुस्मृति को लेकर सदन में रामकेश मीणा ने उठाया सवाल, बोले- विश्वविद्यालयों में मनुस्मृति पढ़ाना चाहते हो

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में मनुस्मृति बिल रखा गया. जिसके बाद इसपर विपक्ष के उपनेता रामकेश मीणा ने सदन में मनुस्मृति को लेकर सवाल उठाया.

Rajasthan Assembly: मनुस्मृति को लेकर सदन में रामकेश मीणा ने उठाया सवाल, बोले- विश्वविद्यालयों में मनुस्मृति पढ़ाना चाहते हो

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में मनुस्मृति बिल रखा गया. जिसके बाद इसपर विपक्ष के उपनेता रामकेश मीणा ने सदन में मनुस्मृति को लेकर सवाल उठाया. रामकेश मीणा ने कहा कि क्या आप राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मनुस्मृति पढ़ाना चाहते हो. आप कुलगुरु की बात कर रहे हो. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कुलगुरु के समय तो मनुस्मृति पढ़ाई जाती थी. क्या आप राजस्थान में मनुस्मृति पढ़ाना चाहते हो. यह कुलगुरु आप कहां से लाए, यह कुलगुरु की अवधारणा मनुस्मृति की अवधारणा है. क्या मनुस्मृति पढ़ाकर आप राजस्थान में वर्ण व्यवस्था लागू करना चाहते हो. 

आपका और राजस्थान का भला इसी में है कि इस विधेयक को आप रोक दीजिए. आज का दिन काले दिवस के रूप में याद किया जाएगा. हमें पता है कि आप बहुमत के दम पर इस बिल को आज पास कराओगे, लेकिन पुराने पैटर्न को लागू करके राजस्थान के वंचित वर्ग के हक और हकूक से खेलना चाहते हो. 

आप अपने पुराने संगठन और उसकी विचारधारा इस बिल के जरिए पूरे राजस्थान में लागू करना चाहते हो. अनुसूचित जाति–जनजाति के बहुत से लोग हैं. जो सरकार की सहायता पर निर्भर रहते हैं. उन्हें कोचिंग और मेडिकल शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

पूर्व सीएम अशोक गहलोत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिले. अशोक गहलोत आज विधानसभा आए थे. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के अन्य विधायकों के साथ स्पीकर के चेंबर में पहुंचे. 

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सचेतक जोगेश्वर गर्ग के साथ कांग्रेस और बीजेपी के विधायक भी इस दौरान मौजूद थे. स्पीकर के चेंबर में एक फोटो सेशन हुआ. 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news