Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, विपक्ष के बहिष्कार से हंगामा तय! भाजपा ने CM भजनलाल शर्मा की अगुवाई में बनाई रणनीति. 'विधायक रत्न पुरस्कार' का सुझाव भी चर्चा में.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष के पीछे तेवरों से निपटने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई. साथ ही सांसद रत्न पुरस्कार की तर्ज पर विधायक रत्न पुरस्कार देने को लेकर सुझाव आया.
विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. सत्र से पहले विपक्ष ने सर्व दलीय बैठक का बहिष्कार कर हंगामेदार सत्र का संकेत दे दिया है. इस बीच विपक्ष के तीखे तेवरों से निपटने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई गई.
सदन के नेता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़:संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और जागेश्वर गर्ग ने विधायकों को रणनीतिक पाठ पढ़ाया.
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार राजस्थान के चहुमुखी विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है. प्रदेश की जनता ने जिन आकांक्षाओं और विश्वास के साथ हमारी सरकार चुनी है, हम उन पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं.
पूरी तैयारी के साथ सदन में आए मंत्री विधायक....
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र में सभी मंत्री अपने विभाग से संबंधित प्रश्नों के जवाब की पूरी तैयारी करके आएं तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से राज्य सरकार का पक्ष रखें.
उन्होंने विधायकों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के दौरान पूरे समय सदन में उपस्थित रहें तथा एकजुटता के साथ विपक्ष की ओर से उठाए मुद्दों पर सरकार का सहयोग करें. साथ ही, सभी विधायक जनहित से जुड़े विषयों को भी विधानसभा में प्राथमिकता से उठाएं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य सदन की कार्यवाही में बाधा डालना है, जबकि बीजेपी की प्राथमिकता होगी कि सदन जनता के काम के लिए सुचारु रूप से चले. साथ ही, कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठे और भ्रामक प्रचार का मजबूती से सामना किया जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र में राज्य सरकार कई नए विधेयक लेकर आ रही है. सभी विधायक 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए जनहित से जुड़े इन सभी विधेयकों को निर्बाध रूप से पारित करवाने में सहयोग करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल की तुलना में हमारे डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उनसे अधिक विकास कार्य करवाए हैं. हमारे विधायकों को सदन में और सदन के बाहर मीडिया में प्रमुखता से इनका प्रचार-प्रसार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को देखते हुए सदन में हमारी भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए कि हम जनता का विश्वास जीत लें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में सेवा पखवाड़ा, गांव चलो अभियान, शहर चलो अभियान, सहकारिता आंदोलन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे कई महत्वपूर्ण अभियान और कार्यक्रम संचालित करने जा रही है. सभी विधायकों की इनमें बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए.
विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायको ने सांसद रत्न पुरस्कार मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि जो विधायक सदन में अच्छा परफॉर्म करेंगे.
सरकार की योजनाओं का अच्छी तरह से प्रसार प्रचार करेंगे उनके लिए भी विधायक रतन पुरस्कार के लिए सोचा जा सकता है. सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अभिनंदन किया. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक को लेकर धन्यवाद ज्ञापित.
विधायक दल की बैठक
बैठक में प्रदेश में हो रही अच्छी बरिश पर खुशी व्यक्त की गई तथा कहा गया कि भजन लाल के शासन में भगवान मेहरबान है, बंसी वाले की बंसी बज रही है.