राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से, हंगामेदार रहेगा सत्र!

Rajasthan assembly monsoon session: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र एक सितंबर से शुरू होगा. मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. पक्ष और विपक्ष सत्र की तैयारियों में जुटे हैं.

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से, हंगामेदार रहेगा सत्र!
Image Credit: Rajasthan NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सीएम भजनलाल शर्मा की इस सिलसिले में स्पीकर वासुदेव देवनानी से मुलाकात मुलाकात हुई और दोनों में विधानसभा सत्र को चलाने पर लंबी चर्चा हुई. माना जा रहा है कि मानसून सत्र बारह सितंबर तक चल सकता है. इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण बिल सदन में पेश करेगी. प्रवर समितियों को लौटाए गए विधेयकों को भी विधानसभा के इस सत्र में रखा जाएगा. नया कॉपरेटिव कोड बनाने सम्बन्धी बिल, धर्मान्तरण रोकने सम्बन्धी बिल के साथ विश्वविद्यालयों से जुड़े बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा.

पिछले सत्रों के दौरान प्रवर समितियों को लौटाए गए विधेयकों को भी सरकार इस सत्र में पेश करेगी. इनमें भूजल संरक्षण से जुड़ा बिल भी शामिल है. इस बिल को लेकर पिछले सत्र में सत्तापक्ष के ही विधायकों ने इस विधेयक से जुड़े प्रावधानों पर गंभीर आपत्तियां जताई थी, जिसके बाद इस प्रवर समिति को भेज दिया गया था, पर पिछले छह माह की घटनाओं पर समूचा विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है. खास तौर से स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत का मामला विधानसभा के सत्र में गर्मा सकता है. इसके साथ जल प्लावन और बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों के मुआवजे की मांग भी विपक्ष जोर शोर से उठा सकता है. खस्ताहाल सड़कें, बजरी और खनन माफिया के आतंक के साथ लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर विपक्ष सरकार पर हमलावर दिखेगा. यही नहीं पंचायती राज और स्थानीय निकाय के समय पर चुनाव नहीं कराने का मुद्दा भी सत्र के दौरान छाये रहने की पूरी संभावना है. हाईकोर्ट की टिप्पणी और उसके बाद निर्वाचन विभाग की चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों ने विपक्ष को इस मुद्दे पर संजीवनी दे दी है, पर सत्तापक्ष के पास भी विपक्ष पर हावी रहने के लिए मुद्दों की कहीं कमी नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

बहरहाल, एक तरफ कांग्रेस की आपसी गुटबाजी तो दूसरी और भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार, विधानसभा के इस सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर आक्रामक दिखाई पड़ेगे. सत्तापक्ष के विधायक मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने के लिए नेतृत्व की निगाह में जगह बनाने की कोशिश करते दिखेंगे तो विपक्ष के विधायक सरकार की नाकामियों को गिनाकर जनता का भरोसा जीतने की जद्दोजहद करते हुए नजर आएंगे, ताकि इसका लाभ स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में पार्टी को मिल सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो