&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में आज 4 सितंबर गुरुवार को महज 19 मिनट में ही तीन विधेयक पारित किए गए. हालत यह रही कि एक बिल तो महज तीन मिनट में ही पारित करवा लिया गया. इन विधेयकों पर कांग्रेसी विधायक नहीं बोले. वहीं निर्दलीय या आरएलडी विधायक बोले, जो महज खानापूर्ति नजर आए.
विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे के लिए विशेष पैकेज घोषित नहीं करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन डिस्टर्ब हुआ, तो शून्यकाल में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. इसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो कांग्रेसी सदस्यों ने फिर वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी.
नारेबाजी से सदन में शोरगुल और हंगामा हो गया. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यवाही जारी रखी. इस दौरान ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने अधिसूचनाएं रखी. विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने प्राक्कलन समिति के तीन प्रतिवेदन रखे गए. केसाराम चौधरी और मनोज कुमार ने याचिकाएं सदन में रखी.
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वर्ष 2025 अनुपूरक अनुदान की मांगे सदन में रखी तथा उसे स्वीकार किया गया. इधर सदन में शोरगुल के बीच उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान विनियोग संख्या 3 विधेयक 2025 को पुरस्थापित किया. इसके बाद करीब तीन मिनट में ही पारित कर दिया गया. इसके बाद प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने माल एवं सेवाकर द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 पेश किया.
माल एवं सेवाकर द्वितीय संशोधन विधेयक पर आरएलडी विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने कहा कि राजस्थान के एक्सपोर्टर उत्पादक ट्रम्प टैरिफ के राजस्थान की इकॉनोमी पर क्या प्रभाव आएंगे. परिस्थितियां आएंगी उसको किस प्रकार समाप्त करेंगे. क्या राज्य सरकार इनको रिलीफ देने का विचार करेगी. प्रस्ताव स्टैट जीएसटी में रियायत देते हुए जीएसटी कॉन्सिल में अपनी बात रखें कि राजस्थान का एक्सपोर्टर प्रभावित होगा.
इस तरह का पैकेज दरों में रियायत देने की कोशिश करनी चाहिए. इंस्पेक्टर राज दोबारा डेवलप तो नहीं होगा. प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि जीएसटी का बिल लैंडमार्क है, जिस गति से बिल पास किया गया. कोई भी तर्क नहीं कर सकता. कम दरें होने से कई राज्यों ने सोचा कि हमारा नुकसान होगा, लेकिन यह हकीकत नहीं है.
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विधेयक पर बोलने के लिए कांग्रेस के छह सदस्यों का नाम पुकारा, लेकिन कोई नहीं बोला. इसके बाद सवा सात मिनट में यह विधेयक पारित करवा लिया गया. इसके बाद प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कारखाना राजस्थान संशोधन विधेयक 2025 सदन में रखा. इस विधेयक पर भी दो सदस्यों ने अपनी बात रखी, जबकि कांग्रेस सदस्य नहीं बोले. इसके बाद इस विधेयक को भी महज 9 मिनट में पारित कर लिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!