1 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र, टीकाराम जूली ने सत्ता पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा का अगला सत्र 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

1 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र, टीकाराम जूली ने सत्ता पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप
Image Credit: Rajasthan Assembly Session

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा का अगला सत्र 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ता पक्ष विधानसभा में सवालों के जवाब देने से बच रहा है.

उन्होंने कहा कि "राइजिंग राजस्थान" जैसे अहम मुद्दे पर एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया गया. टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री तैयारी के साथ सदन में नहीं आते और न ही गंभीरता दिखाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि जिस विभाग से संबंधित सवाल होते हैं, उस विभाग के मंत्री अक्सर सदन में अनुपस्थित रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिन मुद्दों पर सरकार असहज होती है या हारती नजर आती है, उन पर जानबूझकर जवाब नहीं दिए जाते.

नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि विपक्ष ने सत्र के लिए पूरी तैयारी कर रखी है और सभी जरूरी सवाल विधानसभा में लगा दिए गए हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी विधायकों के सवालों का समय पर और तथ्यात्मक जवाब दिया जाए, ताकि सदन की कार्यवाही सार्थक हो सके.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का बयान सामने आया. कोर्ट के फैसले के बाद दिलावर ने कहा कि सामूहिक निर्णय लेंगे. मुख्यमंत्री विजय लाल शर्मा अन्य साथी मंत्रियों के साथ इस मामले पर चर्चा कर निर्णय लेंगे. इस दौरान मदन दिलावर ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील के भी संकेत दिए.

हाई कोर्ट का फैसला अंतिम नहीं है. इस पर विचार किया जाएगा. गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने प्रशासक वाली पंचायत के चुनाव कराने के आदेश दिए हैं. वहीं चुनाव आयोग ने एक हफ्ते में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का यह बयान राजनीतिक लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.