Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान में केर एक बड़ी मात्रा में पाया जाता है, जो धर्म और आयुर्वेद दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह फल छोटे-छोटे आकर का होता है, जिसका स्वाद खट्टा मीठा होता है. यह एक सब्जी है, जिसका आचार बनाया जाता है. कहते हैं कि इसको खाने के काफी सारे फायदे मिलते हैं.
आयुर्वेदिक डॉक्टरों का कहना है कि केर का पेड़ बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं. यह बहुत तरह की बीमारियों के लिए लाभदायक है. आयुर्वेदिक दावा किया जाता है कि केर में कैल्शियम विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं. साथ ही इसकी सब्जी खान से हड्डियां मजबूत होती है.
इसके अलावा केर के अनेकों धार्मिक महत्व भी हैं. धर्म विशेषज्ञों ने बताया कि केर का संबंध भगवान श्री राम से भी माना जाता है. राजस्थान के कई जगहों पर केर के पेड़ को आस्था का प्रतीक भी माना जाता है. केर के पेड़ को विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा में इस्तेमाल किया जाता है.
आयुर्वेदि के अनुसार, केर में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी हैं. केर के फल, सब्जी, और छाल का उपयोग कई बीमारियों के लिए लाभदायक माना जाता है. केर का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही इसके फल का चूर्ण खाने से गैस और अपच जैसी बीमारियां दूर हो जाती हैं.
आयुर्वेदि के मुताबिक, केर से बना चूर्ण सर्दी में खाने से सर्दी-ज़ुकाम जैसी दिक्कतों में राहत मिल सकती है. इसमें मौजूद जिंक और अन्य पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है. इसके पेड़ की छाल का पाउडर डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. केर की पत्तियों और टहनियों का पेस्ट लगाने से घाव, सूजन में भी राहत मिल सकती है.