Rajasthan Tourism: सिर्फ पर्यटन नहीं, अब करियर भी बना रहा राजस्थान! विदेशी टूरिज्म से रोजगार में उछाल

Rajasthan News: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) व यूनाइटेड किंगडम( यूके) सहित यूरोपिय देशों के पर्यटकों की राजस्थान पहली पसंद बना हुआ है. राजस्थान में विदेशी पर्यटकों के भ्रमण में यूएसए व यूके पहले व दूसरे स्थान पर हैं.

Rajasthan Tourism: सिर्फ पर्यटन नहीं, अब करियर भी बना रहा राजस्थान! विदेशी टूरिज्म से रोजगार में उछाल

Jaipur News: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) व यूनाइटेड किंगडम( यूके) सहित यूरोपिय देशों के पर्यटकों की राजस्थान पहली पसंद बना हुआ है. राजस्थान में विदेशी पर्यटकों के भ्रमण में यूएसए व यूके पहले व दूसरे स्थान पर हैं. आंकड़ों के अनुसार राजस्थान पर्यटन की विविधता यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से लगातार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना राजस्थान
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले साल वर्ष-2024 तक भारत में कुल 96,57,003 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ. जिसमें से 20,72,407 विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान की यात्रा की. विदेशी पर्यटक वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष-2024 में राजस्थान विदेशी यात्राओं में 21.92 फीसदी ज्यादा हुई. साथ ही वर्ष-2025 की पहले तीन महीने में 7,88,735 विदेशी यात्राएं कर चुके हैं.

ट्रेवल मार्ट व फेयर्स से हुई बढ़ोतरी
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विदेशों में आयोजित होने वाले ट्रेवल मार्ट व फेयर्स में भागीदारी का ही परिणाम है कि राजस्थान मे विदेशी पर्यटकों के भ्रमण का इजाफा हो रहा है. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एण्ड फ्रेंच ट्रेवल मार्ट (IFTM), टॉप रेसा, पेरिस फ्रान्स, टूरिज्म एक्सपो(JATA), जापान, वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट(WTM) लंदन, यूके, स्पेन में आयोजित होने वाला इंटरनेशनल ट्रेवल फेयर (FITUR) या बर्लिन में आयोजित किया जाने वाले इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स बर्लिन (ITB) कुछ ऐसे ट्रेवल मार्ट व फेयर हैं, जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश के लिए विदेशी पर्यटक यात्रा करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

रोजगार के भी अवसर बढ़े
दलीप सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग इन अन्तरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश की होटल एसोसिएशन्स, ट्रेवल व टूअर ऑफरेटर्स एसोसिएशन्स व अन्य स्टेक होल्डर्स की भागीदारी होती है. जिससे प्रदेश में विदेशी पर्यटन यात्रा में वृद्धि हो साथ ही प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं.

देश\वर्ष202220232024
यूएसए64891135275157817
यूके2953296394 128994
फ्रांस3499997157 125469
इटली1488656388 77868
जर्मनी1830360220 77797
ऑस्ट्रेलिया1584148140 68283
स्पेन1742041552 45344
आयरलैंड523920609 26779
कनाडा791818437 25834
जापान465916229 25748

प्रमुख देश जिन्हें पसंद है राजस्थान पर्यटन
यूरोप - यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, रशियन फेडरेशन.
उत्तरी अमेरिका - यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको.
दक्षिण अमेरिका - ब्राज़ील, अर्जेंटीना.
ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड.
अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस।
एशिया - बांग्लादेश, इज़राइल, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ईरान, चीन, सिंगापुर, जापान.

Trending news