राजस्थान सरकार की बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए लगेगा फ्री टीका!

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने एक बड़ पहल की है. इसके तहत बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए  फ्री टीका लगाया जाएगा. 

राजस्थान सरकार की बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए लगेगा फ्री टीका!
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: शिक्षा विभाग महिलाओं को कैंसर से बचाने के लिए बड़ी पहल करने जा रहा है. देश में हर साल करीब 77 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से जान गंवा रही हैं. यह स्तन कैंसर के बाद महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है लेकिन अब सरकार ने इस गंभीर बीमारी से बेटियों को बचाने की ठान ली है. इसके बचाने के लिए अब 9 से 14 साल की बालिकाओं को फ्री टीका लगाया जाएगा.

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर का एंटी दोज निःशुल्क लगाया जाएगा. इसके लिए शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर दिए हैं. टीकाकरण से पहले अभिभावकों की अनुमति भी अनिवार्य रूप से ली जाएगी. प्रदेश की 16 लाख से अधिक बालिकाएं इस दायरे में आएंगी. इनमें से 11.66 लाख छात्राएं कक्षा 6 से 8 और 4.5 लाख छात्राएं कक्षा 4 व 5 में पढ़ती हैं.
टीका क्यों और कब लगेगा?
मासिक धर्म शुरू होने से पहले यह टीका लगाने से बेटियां भविष्य में कैंसर से बच सकती हैं.
बाजार में इस टीके की कीमत 2800 से 3000 रुपये तक है.
6 माह के अंतर पर लगेगी दो डोज.
अब यह टीका स्कूलों में छात्राओं को लगेगा बिल्कुल फ्री.
ऐसे में महिलाओं को कैंसर से बचाने के लिए सरकार का यह बड़ा कदम साबित होगा. खासकर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके की महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए सरकार का यह बड़ा प्रयास साबित होगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकार एनजीओ और जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी के सहयोग से यह अभियान शुरू करने जा रही है. उम्मीद है कि यह पहल आने वाले समय में महिलाओं को कैंसर से सुरक्षित भविष्य देगी. बेटियों को बचाने की इस मुहिम से कैंसर के खिलाफ जंग और मजबूत होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author