पश्चिम बंगाल में जयपुर के BSF जवान की गोली मारकर हत्या, साथी कांस्टेबल ने धड़ाधड़ की 13 राउंड फायरिंग

BSF Jawan Dies: जयपुर जिले में चौमूं के रहने वाले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेड कांस्टेबल को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ जवान के साथी जवान ने गोली मार कर हत्या कर दी.

पश्चिम बंगाल में जयपुर के BSF जवान की गोली मारकर हत्या, साथी कांस्टेबल ने धड़ाधड़ की 13 राउंड फायरिंग

BSF Jawan Dies: राजस्थान के जयपुर जिले में चौमूं के रहने वाले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेड कांस्टेबल को पश्चिम बंगाल में साथी कांस्टेबल ने गोलियों से भून डाला. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ जवान के साथी जवान ने गोली मार कर हत्या कर दी.

बीएसएफ जवान ने इंसास राइफल से 13 राउंड फायर किए. पांच गोली जवान रतन सिंह के लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के आरोप में पुलिस जवान को डिटेन कर लिया गया है. वहीं मृतक BSF का जवान चौमूं उपखंड के खन्नीपुरा गांव का रहने वाला था. इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है. दोनों जवान की तैनाती धूलियन नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक पोस्ट पर थी. ड्यूटी के दौरान दोनों की किसी बात को लेकर अनबन हुई और आरोपी मिश्रा ने अपनी INSAS राइफल से करीब 13 राउंड फायरिंग कर दी.

इस हमले में रतन लाल को पांच गोलियां लग गईं. मृतक का पार्थिव देह कल दोपहर 12 बजे आने की बात कही जा रही है. वहीं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी आज मृतक के घर पहुंचे, जहां परिजनों को ढांढस बंधाया.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

चूरू जिले की राजलदेसर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक वारंटी सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है. राजलदेसर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत रविवार को थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन कर वांछित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई.

दबिश के दौरान वारंटी राजलदेसर निवासी 34 वर्षीय शंकर उर्फ नवल कुमार प्रजापत को गिरफ्तार किया गया. वर्ष 2023 में उक्त वारंटी के विरुद्ध मारपीट के मामलों में चालान न्यायालय में पेश किया गया था. वारंटी कि न्यायालय द्वारा जमानत जप्त होने पर उक्त वारंटी को आज बस स्टैंड राजलदेसर से गिरफ्तार किया गिया.

12 जून 2025 की रात्रि को एक होटल पर झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के तीन युवक एवं ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में सम्मिलित पाए जाने पर बिक्की बाल्मीकि सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया गया, जिनको न्यायालय मे पेश किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Pradeep Soni

ये भी पढ़ें-

Trending news