राजस्थान में BSNL को हुआ 110 करोड़ से ज्यादा फायदा

Rajasthan News: राजस्थान BSNL परिमंडल ने दो तिमाहियों-Q3 में ₹49.18 करोड़ और Q4 में ₹60.87 करोड़ का कुल ₹110.05 करोड़ का लाभ अर्जित किया है. 

राजस्थान में BSNL को हुआ  110 करोड़ से ज्यादा फायदा
Image Credit: BSNL

Rajasthan News: राजस्थान BSNL परिमंडल की बड़ी उपलब्धि, दो तिमाहियों में 110 रुपये करोड़ से अधिक का लाभ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबपर को सुबह 10 बजे उड़ीसा के झारसुगुड़ा से बीएसएनएल की पूर्णत स्वदेशी 4G सेवा और सेचुरेशन साइट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन बीएसएनएल की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री देशभर में स्थापित 92,633 स्वदेशी 4G टावरों एवं 14,180 सेचुरेशन साइट्स का लोकार्पण करेंगे. चुनिंदा साइट्स पर आमजन वर्चुअल रूप से भी जुड़ेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान बीएसएनएल परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि राज्य में कुल 5,655 साइटें आत्मनिर्भर 4G तकनीक से सुसज्जित हैं, जिन्हें भविष्य में सॉफ्टवेयर के माध्यम से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा.

डीबीएन परियोजना के तहत 1,322 नई 4G साइट्स के माध्यम से राजस्थान सहित देश के 1,556 दुर्गम गांवों और सीमावर्ती क्षेत्रों को कवर किया जाएगा. जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी शामिल होंगे.

बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ₹49.18 करोड़ और चौथी तिमाही में ₹60.87 करोड़ का लाभ अर्जित किया है. ऑल इंडिया स्तर पर बीएसएनएल ने Q3 में ₹262 करोड़ और Q4 में ₹280 करोड़ का लाभ दर्ज किया है. यह भारत को दुनिया के उन 5 देशों की श्रेणी में लाता है जो पूर्णत स्वदेशी 4G स्टैक रखते हैं.

बता दें कि देशभर की 92,633 स्वदेशी 4G साइट्स और 14,180 सेचुरेशन साइट्स का पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. BSNL की 100% स्वदेशी 4G तकनीक से भारत बना दुनिया के 5 आत्मनिर्भर टेलीकॉम देशों में शामिल. राजस्थान की 5,655 साइटें अब स्वदेशी 4G नेटवर्क पर आधारित, 5G में अपग्रेड के लिए तैयार. BSNL की DBN परियोजना के तहत 1,322 नई साइट्स से जुड़ेंगे, देश के 1,556 दूरस्थ गांव. BSNL ने वित्त वर्ष 2024-25 की Q3 और Q4 में दर्ज किया ₹262 करोड़ और ₹280 करोड़ का लाभ.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More