पोस्टर गले में लटकाए सदन पहुंचे विधायक सुरेश मोदी, कहा- मैं कांग्रेस का मोदी, नीमकाथाना को जिला बनाओ

Rajasthan Budget Session 2025 : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नए बने 9 जिलों और 3 संभागों को निरस्त कर दिया था. जिसमें नीम का थाना भी शामिल है. जिसे फिर से जिला बहाल करने की मांग को लेकर चक्का जाम और प्रदर्शन के साथ ही बाजारों को बंद रखा गया था. अपनी इसी मांग को आज विधानसभा के बजट सत्र में रखने के लिए विधायक महोदय पोस्टर बांध कर पहुंचे.

मदन दिलावर का बड़ा बयान कहा- जो सूर्य नमस्कार के विरोधी वो सूर्य का प्रकाश लेना भी छोड़ दें

नीमकाथाना को ज़िला बहाल करने की माँग को लेकर विधायक सुरेश मोदी - गले में ज़िला बहाल करने की माँग का पोस्टर पहना हुआ था. सुरेश मोदी ने कहा कि वो कांग्रेस के मोदी हैं और दूसरे वाले बीजेपी के मोदी है. विधायक ने कहा की नीमका थाना के साथ भेदभाव किया गया है. 

वो आदमी झुकने वाला नहीं है, ये बम कब फूटता है देखते हैं - डोटासरा

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

आपको बता दें कि सीकर, पाली, बांसवाड़ा संभाग के साथ ही दूदू, केकड़ी, गंगापुर सिटी, नीमकाथाना, सांचौर, शाहपुरा, अनूपगढ़, जोधपुर ग्रामीण के साथ ही जयपुर ग्रामीण जैसे 9 जिलों को भजनलाल सरकार ने निरस्त कर दिया था, जिसके बाद से स्थानीय लोग और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. 

नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग लेकर मामला कोर्ट में पहुंच चुका ह, जहां सुनवाई होनी है. कोर्ट के फैसले के बाद ही नीमकाथाना जिला रहेगा या नहीं ये तय होगा. फिलहाल विधायक ने गले में पोस्टर लटकाकर सदन की कार्रवायी में पहुंचकर अपनी बात रखने का मन बनाया. 
तो एक बार फिर किरोड़ी लाल मीणा ने मांग ली छुट्टी, राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में नहीं रहेंगे मौजूद

Trending news