&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Jobs rssb 4th grade exam 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आज, शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो रहा है, जो 53,749 पदों के लिए 19 से 21 सितंबर तक चलेगी. यह परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी, जिसमें पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.
प्रदेश भर में 24 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए 38 जिलों में 1300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. केवल जयपुर में ही 200 केंद्रों पर 4 लाख 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. बोर्ड के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान कोई भी कोचिंग संचालक, शिक्षक या अन्य व्यक्ति पेपर का विश्लेषण ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं करेगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पेपर का विश्लेषण केवल 21 सितंबर को अंतिम पारी समाप्त होने के बाद ही किया जा सकता है, ताकि अभ्यर्थियों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े.
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने कुछ नियम भी जारी किए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश बंद हो जाएगा. प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग होगी, इसलिए एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और एक फोटो साथ लाना जरूरी है.
धातु की वस्तुएं या भारी बटन वाली शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है. केवल नीला पारदर्शी बॉल पेन लाया जा सकता है. महिला अभ्यर्थी धातु के आभूषण न पहनें, हालांकि लाख और कांच की चूड़ियां पहनने की अनुमति है. पतले सोल वाले चप्पल या जूते पहनने की सलाह दी गई है. जींस पहनने वालों की गहन जांच होगी और उन्हें वचन पत्र भरना होगा, इसलिए असुविधा से बचने के लिए जींस न पहनें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!