CM भजनलाल ने रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी बहनों को दिया तोहफा, विपक्ष ने कहा ‘रेवड़ी’

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा की सौगात से इस बार राखी का त्यौहार आंगनबाड़ी बहनों के लिए खास हो गया है. सरकार की ओर से दी गई एक से बढ़कर एक सौगात पर जहां सरकार अभिभूत है.

CM भजनलाल ने रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी बहनों को दिया तोहफा, विपक्ष ने कहा ‘रेवड़ी’
Image Credit: CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सौगात से इस बार राखी का त्यौहार आंगनबाड़ी बहनों के लिए खास हो गया है. सरकार की ओर से दी गई एक से बढ़कर एक सौगात पर जहां सरकार अभिभूत है. वहीं विपक्ष इसे मुफ्त की रेवड़ी करार देकर सरकार के विरोध में उतर आया है.

पहले मुख्यमंत्री ने अपनी कलाई पर आंगनबाड़ी बहनों से राखी बंधवाई फिर उनके खातों में पांच सौ एक रूपये का डीबीटी के जरिये तोहफा दिया. सीएम के बटन दबाने के साथ ही एक लाख इक्कीस हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल की घंटी बजी और रकम के क्रेडिट होने का मैसेज आ गया. ये पहली राखी है.

Add Zee News as a Preferred Source

जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सरकार पूरी तरह मेहरबान है. सरकार की छप्परफाड़ सौगातों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इस बार राखी स्पेशल हो चली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर गांव-गांव तक सरकार की छवि को और बेहतर बनाने की कोशिश की.

आज तक कितनी ही सरकारें आईं और चली गईं पर इस सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहमियत को सबसे ज्यादा तरजीह दी है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की ओर से बारिश में बचाव के लिए छाते दिए गए, तो साथ में मिठाई का पैकेट भी, यही नहीं प्रदेश की सभी माता बहनें इस बार राखी पर रोडवेज में एक दिन नहीं बल्कि दो दिन मुफ्त में सफर कर सकेंगी.

महिला वोट बैंक बीजेपी की ताकत रहा है और इसे बनाये रखने के लिए भजनलाल सरकार ने दो कदम आगे बढ़कर सौगातों का ऐलान किया है. सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से खुश नजर आ रहे है. लेकिन कांग्रेस को सीएम भजनलाल शर्मा की सौगातें रास नहीं आईं. पार्टी के कोषाध्यक्ष और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने इसे मुफ्त की रेवड़ी करार दिया.

बोहरा बोले- सरकार पर बेतहाशा कर्ज है और वो अपने वोट बैंक को बनाये रखने के लिए इस तरह के ऐलान कर रही है. इससे प्रदेश की माली हालत और कमजोर हो जाएगी. सरकार बनने के बाद भजनलाल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पहले मानदेय बढाया और फिर राखी पर बंपर सौगातों का ऐलान किया.

बीजेपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ताकत को समझती है. इसलिए उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. सरकार को अहसास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही सरकार की ब्रांड एंबेसडर हैं, उनका हर घर से सीधा जुड़ाव है.

सरकार को भरोसा है कि इन कदमों से सरकार की इमेज बिल्डिंग होगी. गांव चौपाल पर कई दिनों तक चर्चे होंगे और जब वोट की बारी आएगी तब महिला कार्यकर्ता ये जरूर सोचने पर मजबूर होंगी. जब सीएम ने उन्हें अपनी बहन बनाकर इतना कुछ दिया है, तो फिर उनकी पार्टी वोट पाने की हकदार तो है ही.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.