&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंचकर विशेष झांकी के दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने पत्नी संग ग्वाल झांकी में ठाकुरजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की.
मंदिर प्रबंधन की ओर से चौखट पूजन करवाकर मुख्यमंत्री को दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया गया. पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में जो संदेश दिया है, वह आज भी हमारे जीवन में उतना ही सार्थक है. गीता हमें कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है.
उन्होंने आगे कहा कि हम सबको श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए. मेरा संकल्प है कि राजस्थान निरंतर प्रगति करें, विकसित राजस्थान बने और हमारे प्रयासों से भारत भी विकसित भारत बने.
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति और सेवा की भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
कृष्ण जन्माष्टमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महाविद्याय इकाई की ओर से सीतापुरा के गोवर्धन नगर में दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में चार टोलियों में शामिल 50 युवाओं की टोली ने पचास फीट ऊंचाई पर मटकी को फोड़ा. इस दौरान मौजूद लोगों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल से उत्साहवर्धन किया.
संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत कुमार ने कहा कि इतिहास बदलता नहीं है. इतिहास को भ्रमित किया जा सकता है. इतिहास को झुठलाया भी नहीं जा सकता. इतिहास को बदलने की साजिश की जा सकती है, लेकिन इतिहास बदला नहीं जा सकता.
इतिहास स्वयं चीख कर के धरती का सीना फाड़कर के भी स्वयं को सत्य साबित करता है. ये हमने देखा है. 500 वर्षों तक कह दिया कि राम कपोल कल्पित है, लेकिन इस पीढ़ी ने अपने बूते राम मंदिर बनवाया. ज्ञानवापी मस्जिद को ले धरती का सीना चीरकर त्रिशूल प्रकट हुआ.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!