Rajasthan Scheme: बंद होगी CM रोजगार प्रोत्साहन योजना, फिर भी युवाओं को केंद्र की योजना से मिलेगा ज्यादा फायदा

Rajasthan Scheme: राजस्थान के युवाओं को संगठित निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रेरित करने एवं आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2025-26 के बजट में लाई गई मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना-2025 को प्रदेश सरकार वापस लेने जा रही है क्योंकि युवाओं के लिए शुरू की गई ऐसी ही केंद्र सरकार की योजना प्रदेश सरकार से कहीं ज्यादा बेहतर है.

Rajasthan Scheme: बंद होगी CM रोजगार प्रोत्साहन योजना, फिर भी युवाओं को केंद्र की योजना से मिलेगा ज्यादा फायदा
Image Credit: Rajasthan Scheme

Jaipur News: सीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना बंद होगी. फिर भी युवाओं को ज्यादा फायदा मिलेगा. दरअसल केंद्र सरकार की योजना की बजाय प्रदेश की योजना का फायदा युवाओं को ज्यादा मिलेगा, इसलिए कौशल विकास रोजगार विभाग ने प्रदेश सरकार को सीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना बंद करने का प्रस्ताव भेजा है.

इसी साल बजट में लाए थे योजना
प्रदेश के युवाओं को संगठित निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रेरित करने एवं आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2025-26 के बजट में लाई गई मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना-2025 को प्रदेश सरकार वापस लेने जा रही है क्योंकि युवाओं के लिए शुरू की गई ऐसी ही केंद्र सरकार की योजना प्रदेश सरकार से कहीं ज्यादा बेहतर है.

Add Zee News as a Preferred Source

केंद्र की योजना में निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है, जबकि प्रदेश सरकार में 10 हजार है. इसी तरह, केंद्र की योजना का फायदा एक लाख तक मासिक वेतन पाने वालों को मिलेगा. जबकि, प्रदेश सरकार की योजना में यह सीमा 50 हजार प्रतिमाह थी. कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग ने दोनों योजनाओं की समीक्षा के बाद केंद्र की योजना को युवाओं के लिए अधिक फायदेमंद बताया है.

इसलिए, प्रस्ताव भेजा है कि प्रदेश के बजाय केंद्र की योजना को लागू किया जाए. ऐसे में सरकार को अपनी योजना वापस लेनी होगी. गौरतलब है कि वित्त विभाग की ओर से वर्तमान बजट पूर्व की बैठक चल रही है और इसी में इस योजना पर निर्णय हो जाएगा.

प्रदेश में 50 हजार रुपए सैलरी की सीमा
प्रदेश सरकार की ओर से इसी बजट में घोषित मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना-2025 में लागू की गई. इसके तहत पहली बार संगठित निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को 10,000 रुपए की एकमुश्त सहायता का प्रावधान है. जिनका मासिक वेतन 50,000 रु. तक है. आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाएं, ट्रांसजेंडर एवं विशेष योग्यजन के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है. केंद्र सरकार की योजना में योजना में प्रदेश सरकार की योजना से ज्यादा फायदा है. सैलरी की सीमा एक लाख रुपए तक है. प्रोत्साहन राशि भी प्रदेश सरकार ने डेढ़ गुना है. ऐसे में प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.

केंद्र की योजना बेहतर
केंद्र की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना एक रोजगार प्रोत्साहन योजना है. इसके तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है. यह राशि युवाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर होगी, जो किश्तों में जाएगी. सैलरी की सीमा एक लाख तक है, यानी जिन्हें 1 लाख तक सैलरी मिलेगी, उन सभी को फायदा मिल सकेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More