नए साल में बदली-बदली दिखेगी राजस्थान कांग्रेस, डोटासरा ने कही बड़ी बात

Rajasthan Politics : PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पंचायतीराज के चुनाव कोर्ट के आदेश से हो रहे हैं. बीजेपी का मन चुनाव कराने का था नहीं साथ ही कहा कि- नया साल है, कई नई चीजें होंगी. समय आने के साथ सब सामने भी आ जाएगा.

नए साल में बदली-बदली दिखेगी राजस्थान कांग्रेस, डोटासरा ने कही बड़ी बात
Image Credit: rajasthan congress govind singh dotasara said new year bring new thnigs in party

Rajasthan Politics : राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के मुताबिक 2025 हमारा संगठन का वर्ष रहा और हमने राजस्थान कांग्रेस के संगठन को काफी मजबूत किया है. चाहें बात बूथ लेवल की हो या मंडल लेवल तक की कार्यकारिणी बनाई गयी. नगर कांग्रेस कमेटियों का गठन भी किया गया. ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियां भी बनी.

Add Zee News as a Preferred Source

डोटासरा ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस संगठन के 40 जिले थे, जो बढ़कर 50 हो गए हैं. प्रदेश में 45 नए जिला अध्यक्ष बन चुके हैं और बाकी बचे हुए 5 जिला अध्यक्ष एक हफ्ते में बन जाएंगे. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस ने विरोध किया और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

डोटासरा ने कहा कि SIR को लेकर दिल्ली में जो रैली हुई, उसमें भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व बहुत अच्छा रहा. वहीं मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया है. AICC की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 5 जनवरी से पूरी जनवरी तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा.

डोटासरा ने आगे कहा कि 2026 में सड़क से सदन तक जनता के लिए हम लड़ेंगे. जनवरी के पहले हफ्ते में

जयपुर शहर, प्रतापगढ़, राजसमंद, बारां और झालावाड़ जिला अध्यक्षों के नाम बता दिए जाएंगे. डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है, बल्कि मनरेगा के मूल स्वरूप को भी बदल कर रखा दिया है.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक पार्टी ने राइट टू वर्क का अधिकार दिया था, उसे खत्म किया जा चुका है. डोटासरा ने कहा, मेरा बीजेपी सरकार से ये आग्रह है कि बीजेपी आदत डाले, सच बोलने की और लोग सरकार से क्या चाहते हैं ? उस दिशा में काम करें.

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पंचायतीराज के चुनाव कोर्ट के आदेश से हो रहे हैं. बीजेपी का मन चुनाव कराने का था नहीं. ये संविधान की भावना को नहीं मानते है. अभी तो परिसीमन हुआ है, वो रणनीतिक दुर्भावना से हुआ है.

याद दिला दें कि बजट सत्र में निलंबन के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा की कार्यवाही से दूरी बना ली थी. आने वाले विधानसभा सत्र में जाने के सवाल पर PCC चीफ ने कहा, नया साल है, कई नई चीजें होंगी. समय आने के साथ सब सामने भी आ जाएगा.

कांग्रेस का नये साल में क्या विज़न होगा, इस सवास पर बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि जनता जनार्दन है और जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका में रखा, हम सब मिलकर सबको साथ लेकर चलेंगे और अगर सरकार जनता के हित में काम करेगी तो अच्छी बात है, हम धन्यवाद देंगे, लेकिन अगर सरकार ने जनता के हित में काम नहीं किया तो हम राजस्थान विधानसभा से लेकर लोकसभा, राज्यसभा और सड़क तक इनका विरोध करेंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि जनता के कल्याण के लिए काम करे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pragati Pant

Pragati Pant

प्रगति पंत अवस्थी वर्तमान में ज़ी राजस्थान न्यूज डिजिटल की जिम्मेदारी संभाल रही है. टीवी और डिजिटल मीडिया में 15 साल से ज्यादा का अनुभव हैं. इससे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज और ईटीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सीनियर पदों पर भी काम कर चुकी हैं. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप एक्स (https://x.com/zeerajasthan_) और फेसबुक पर (https://www.facebook.com/ZeeRajasthanNews) पर क्लिक कर सकते हैं.
Read More