Trending Photos

Rajasthan : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र इस बार हंगामेदार रहा है. इंदिरा गांधी पर बीजेपी विधायक की टिप्पणी के बाद से जारी गतिरोध नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सदन में खेद जताने के बात समाप्त हुआ लगता तो हैं लेकिन इसका असर राजस्थान के अंदर देखने को मिल रहा है.
राजस्थान कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है और इस सब की शुरूआत हुई थी 24 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जब कांग्रेस ने विधायकों के निलंबन के मामले में बहिष्कार किया था और दो दिन तक सदन के बाहर धरना चला. लेकिन फिर 27 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में खेद जताया और निलंबित सदस्यों जिसमें डोटासरा भी शामिल थे के कृत्य पर खेद शामिल है. हालांकि इस समय भी डोटासरा सदन में नहीं पहुंचे थे.
बस यहीं से डोटासरा और जूली के बीच मतभेद के संकेत मिलने शुरू हो गये. खासतौर पर सदन में गतिरोध के सवाल पर एयरपोर्ट पर डोटासरा ने कहा था कि मुझे नहीं पता, उनका दूर हुआ होगा गतिरोध मेरा नहीं. इधर बीजेपी के पास अब कांग्रेस को घेरने का नया मुद्दा है.
डोटासरा का सदन में नहीं आना पार्टी के अंदर भी अलग की संदेश दे रहा है. हालांकि की पार्टी सदस्यों का मानना है कि पार्टी की एकजुटता के लिए मतभेदों को जल्द सुलझाना होगा. इधर कुछ टीका राम जूली के सदन में माफी मांगने को गलत मानते हैं.
किरोड़ी मीणा मंत्री हैं या नहीं किसी को नहीं पता, क्या मजबूरी है पता नहीं - सचिन पायलट
सूरत अग्निकांड के पीड़ित प्रवासी राजस्थानियों के लिए कांग्रेस ने की मदद की मांग, कहा- डेलीगेशन भेजा जाए गुजरात
जयपुर सेंट्रल जेल में ठूस-ठूस कर भरे हुए है कैदी, विपक्ष के सवाल पर गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा- जेल शिफ्टिंग जल्द
Jaipur News : राजस्थान विधानसभा स्पीकर को आया गुस्सा कहा- ऐसे शब्द आपके तकिया कलाम, उन्हे बाहर छोड़कर आएं