शाहजहांपुर में कुओं में मिले दो युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ के शाहजहांपुर में आज देर शाम शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई.

शाहजहांपुर में कुओं में मिले दो युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के शाहजहांपुर में आज देर शाम शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ढूंढ़ते हुए शाहजहांपुर पहुंचे, जहां दोनों मृतको की आखिरी लोकेशन पाई गई, जिस पर शाहजहांपुर पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग कुओं से दो युवकों के शव बरामद किए हैं.

शाहजहांपुर पुलिस ने विशेषज्ञों की सहायता से जौनायचाखुर्द एवं सांसेडी के दो अलग-अलग कुओं से क्रेन की सहायता से मृतकों को कुओं से बाहर निकाला. जहां दोनों का पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर सीएचसी मोर्चरी मे भिजवाया गया. जहां मेडीकल बोर्ड से दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना प्रभारी मनोहर सत्तावन ने बताया रेल भवन दिल्ली में आई‌आर‌एस निर्भय नारायण सिंह पुत्र दशरथ सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका भाई अशोक सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी बलिया (यूपी) जो की बलिया में बजाज दुपहिया वाहन एजेंसी चलाते हैं. वो 19 सितंबर से गायब है. जिसपर उनके परिजनों ने बलिया में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए जांच शुरू की थी.

जांच में अशोक सिंह की लोकेशन कोटपूतली, बहरोड़ एवं अंतिम लोकेशन शाहजहांपुर क्षेत्र में पाई ग‌ई. जिसपर बलिया पुलिस शाहजहांपुर पहुंची. इधर जौनायचाखुर्द एवं सांसेडी में कुओं में उठ रही दुर्गंध को लेकर शाहजहांपुर पुलिस को सूचना मिलने पर जब दोनों कुओं से शव निकाले गए, तो सांसेडी में निकला शव अशोक सिंह एवं जौनायचाखुर्द में मिला.

अशोक सिंह की बजाज एजेंसी में कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार पुत्र गोविंद सिंह का था. पुलिस ने दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस को आशंका है कि हत्या कर दोनों मृतकों के शव अलग-अलग कुओं में डाले गए हैं.

मृतक के छोटे भाई आई‌आर‌एस निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि उनके भाई को जनरेटर की आवश्यकता थी. ऑनलाइन रिसर्च के बाद उन्हें जयपुर में जनरेटर सस्ते मिलने की जानकारी मिली एवं ऑनलाईन साईबर ठगों के चंगुल में फंसकर जनरेटर देखने बिना परिवार को बताए जयपुर आ गए एवं अपने प्रतिष्ठान पर कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार को भी मौके पर बुला लिया था.

इस दौरान परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन मृतक की लोकेशन शाहजहांपुर क्षेत्र में ही बनी हुई थी. शाहजहांपुर पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More