Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार हुआ. फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को शिकार बनाया गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजधानी की शिप्रापथ थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 7 चेक बुक समेत अन्य सामान बरामद किया है. इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन और लैपटॉप से मर्चेंट नेवी के कई फर्जी जॉइनिंग लेटर और दस्तावेज बरामद किए है.
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गैंग ने अलग-अलग राज्यों में कई लोगों को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम से फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर लाखों रुपयों की ठगी की है. पुलिस ने साइबर पोर्टल 1930 पर आरोपियों के खातों की डिटेल निकाली तो उसमें 15 शिकायतें साइबर फ्रॉड की अलग-अलग राज्यों में दर्ज होने की जानकारी मिली है.
एसीपी मानसरोवर आदित्य काकडे ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम को मुखबिर के जरिए मिली सूचना पर एक होटल में दबिश देकर विक्रम सिंह और प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया है. मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी की दो व्यक्ति लगातार 20 दिनों से होटल में रुके हुए और संदिग्ध लग रहे है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर दोनों बदमाशों से पूछताछ की. संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने मोबाइल व लैपटॉप की गहनता से जांच की, जिसमें संदिग्ध दस्तावेज, चैट व ट्रांजेक्शन मिले. साइबर अपराध में लिप्त होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की और मोबाइल को चेक करने पर साइबर क्राइम का खुलासा हुआ.
गिरफ्तार शातिर बदमाश कुछ अन्य साइबर ठगों के साथ में गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर मर्चेंट नेवी में वैकेंसी का झांसा देने का विज्ञापन डालकर उसमें अपना मोबाइल नंबर भी देते. झांसे में आए पीडित मोबाइल नंबर पर संपर्क करते तो आरोपी नौकरी का झांसा देकर रुपए ऐंठ लेते और फर्जी एग्रीमेंट और फर्जी जाईनिंग लेटर पीड़ित को भेज देते. पीड़ित जब नौकरी जॉईन करने पहुंचता तो उसका नंबर ब्लॉक कर देते, जिसके बाद शातिर बदमाश मोबाइल नंबर और लोकेशन बदल लेते. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शातिर बदमाश मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 50 हजार हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक की ठगी करते थे. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के बरामद हुए लैपटॉप से करीब 50 फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद हुए है. चैक बुकों में मिली एकाउंट डिटेल के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 15 ऑनलाइन शिकायतें भी अलग-अलग राज्यों में दर्ज होना पाई गई है.
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से लगातार पूछताछ में जुटी है और गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: बेनीवाल का बीजेपी और कांग्रेस पर हमला, कहा- दोनों पार्टियां जनहित से दूर...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!