&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली जिले में बानसूर के बॉस दयाल थाना क्षेत्र के नीबूचाना गांव मे रात को एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने ट्रेक्टर से खेत जोतने गए किसान बनवारी लाल यादव पर अंधा-धुंध फायरिंग कर किसान को मौत के घाट उतार दिया.
खोरी निवासी किसान बनवारी लाल कल देर शाम घर से खेत जोतने का नाम लेकर घर से निकला था, जिसके बाद रात्रि 11 बजे तक किसान घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने कई बार फोन किया लेकिन किसान बनवारी लाल ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद किसान के परिजन खेत में मौके पर पहुंचे, तो दंग रह गए. किसान बनवारी लाल का शव जमीन पर लहू लुहान स्थित में पड़ा था.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
किसान की दर्दनाक मौत की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई. जिसपर ग्रामीणों ने बॉस दयाल थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवाकर बानसूर अस्पताल की मार्चरी में शिफ्ट करवाया, जिसके बाद सुबह होने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया.
मेडिकल बोर्ड घटित कर पोस्टमार्टम करने को लेकर टीम तैयार करवाई, लेकिन इधर परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि हमारा जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था. खेत में बने डोले को लेकर जिसको लेकर पहले भी आरोपी पक्ष ने कई बार मारने की धमकी दी. साथ ही रुपयों का लेन-देन भी कर रखा था. जब भी रूपये मांगते थे, तो जान से मारने की दमकी दी जाती थी.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
अब मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाए, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा. साथ ही परिजनों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है, जिसको लेकर पुलिस बराबर समझाइस करने में जुटी हुई है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामला 302 में दर्ज कर लिया गया है. मामले मे जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter-