Rajasthan Crime: दरिंदा बाप अपनी ही मासूम बेटियों से... कमरे में पहुंचते ही देख कांप उठी मां

Rajasthan News: जयपुर की सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है.

Rajasthan Crime: दरिंदा बाप अपनी ही मासूम बेटियों से... कमरे में पहुंचते ही देख कांप उठी मां
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सदर थाना पुलिस ने एक गंभीर मामला सुलझाते हुए दो नाबालिग बेटियों से दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि 21 जून को एक NGO द्वारा यह सूचना मिली कि NGO को एक फाउंडेशन से यह सूचना मिली है कि एक महिला जो सदर थाना क्षेत्र में रहती है, वह किसी अस्पताल में अपनी बच्चियों के साथ हुई योन शोषण घटना के बारे में बताना चाहती है, जिस पर संबंधित एनजीओ ने महिला से संपर्क किया और एक सुरक्षित व शांत स्थान पर ले जाकर महिला व नाबालिग बच्चियों की काउंसलिंग की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

एनजीओ द्वारा की गई काउंसलिंग में उक्त महिला ने बताया कि उसने पहले भी अपने पति को दोनों बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा और संदिग्ध हालत में पकड़ा था. उसके पति द्वारा बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म किया जाता है, जिसके चलते दोनों मासूम नाबालिग बच्चियां स्कूल में गुमसुम रहती हैं. दोनों बच्चियों को बार-बार पेट दर्द जैसी शिकायत रहती, जिस पर उनकी मां उन्हें डॉक्टर को अस्पताल में दिखाने के लिए लाई. डॉक्टर ने भी पेट दर्द के इलाज के दौरान बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटना होने के संबंध में अवगत कराया. चूंकि यह घटना नाबालिग बच्चियों के दुराचार से संबंधित थी. इसलिए एनजीओ द्वारा डीसीपी वेस्ट कार्यालय में संपर्क किया गया.

एनजीओ द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि मामला संवेदनशील प्रकृति का होने के कारण पीड़ित बच्चियों की मां अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है, जिस पर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने चित्रकूट थानाधिकारी अंतिम शर्मा को पीड़ित बच्चियों और उनकी मां की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए, जिस पर थानाधिकारी द्वारा काउंसलिंग की गई और हिडन कैमरे से पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई. चूंकि महिला समाज के भय और पति के डर से एफआईआर दर्ज नहीं करवाना चाह रही थी, जिस पर एनजीओ की रिपोर्ट और काउंसलिंग से प्राप्त तथ्यों के आधार पर चित्रकूट थानाधिकारी द्वारा थाना सदर में 22 जून को FIR दर्ज करवाई गई. पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी SIUCAW सुलेश चौधरी को दी गई. इसके बाद मेडिकल बोर्ड का गठन कर पीड़ित बच्चियों का मेडिकल कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया. आरोपी अभी पुलिस कस्टडी में है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.