Rajasthan Crime: जयपुर में रामनगरिया थाना इलाके में रविवार को वांछित आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश में लगातार जुटी हुई है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर में रामनगरिया थाना इलाके में रविवार को वांछित आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश में लगातार जुटी हुई है.
बजाज नगर थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी योगेंद्र की तलाश में पुलिस टीम रामनगरिया थाना इलाके में एक मकान पर दबिश देने पहुंची थी. पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो आरोपी योगेंद्र वहां पर नहीं मिला, लेकिन वहां एक दूसरा बदमाश संदीप राज शर्मा मौजूद था.
बदमाश संदीप राज शर्मा ने पुलिस टीम को देख फायरिंग की, जिससे हाथ पर छर्रा लगने के चलते एक कांस्टेबल घायल हो गया. फायरिंग करने के बाद आरोपी संदीप राज काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठ मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी हुई है.
वहीं पुलिस ने मौके से संदीप की पत्नी के पास से 51 राउंड बरामद किए जो कि राइफल, पिस्टल और देशी कट्टों के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि संदीप राज के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जमीन पर कब्जा करने सहित कई मुकदमें दर्ज हैं.
आरोपी दौसा का रहने वाला है, जो जयपुर में अलग-अलग इलाकों में पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर और लोकेशन बदल–बदल कर रहता है. मौके से बरामद किए गए राउंड कहां से लाए गए और इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त हैं इसके संबंध में आरोपी संदीप की पत्नी से पूछताछ की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!