Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ में विराटनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेवड़ी घाटी में मिले अधेड़ के शव की हुई हत्या के मामले का खुलासा हुआ.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में विराटनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेवड़ी घाटी में मिले अधेड़ के शव की हुई हत्या के मामले का खुलासा महज 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए घटना के आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड राजन दुष्यंत ने बताया कि विराटनगर थाना क्षेत्र की तेवडी घाटी में मिले व्यक्ति के शव की घटना का खुलासा एवं त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सोहन लाल एवं मैड चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया व गठित टीम ने घटना का महज 24 घंटे में फर्दाफाश किया.
मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी गुड़ा चुरानी थाना थानागाजी निवासी डालचंद बलाई व रोशनी देवी को गिरफ्तार किया गया. विराटनगर सीओ शिप्रा राजावत ने बताया कि सोमवार को पुलिस को तेवड़ी घाटी में अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को विराटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त करवाई.
जिस पर मृतक की पहचान प्रहलाद शर्मा 55 निवासी गुढ़ा चुरानी के रूप में हुई जिस पर परिजनों को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटे ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया. जिस पर गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आमसूचना संकलन सीसीटीवी फुटेज व विशेष साईबर तकनीकों का प्रयोग कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी डालचन्द व उसकी पत्नि रोशनी देवी ग्राम गुढा चुरानी थाना थानागाजी जिला अलवर में किराये पर दुकान लेकर टेलर का काम करते हैं. जिन्होंने मृतक प्रहलाद उर्फ राजू से काफी रुपये उधार ले रखे थे. मृतक द्वारा उधार रुपये मांगे व रुपयों के लिए दबाव बनाया गया, तो आरोपी दंपति ने मिलकर प्रहलाद शर्मा की हत्या करने की साजिश रची.
साजिश के तहत एक सप्ताह पहले दोनों पति-पत्नि अपनी स्कूटी से विराटनगर आए व विराटनगर इलाके में सुनसान स्थान की तलाश की, तो विराटनगर से मैड जाने वाले रोड पर एक चढाई में हैंड पंप के सामने की एक जगह जहां से पहाड़ी पर रास्ता जा रहा है. उक्त स्थान दोनों को उपयुक्त लगा रैकी करने के बाद दोनों वापस अपनी स्कूटी से अपने घर चले गए.
इसके बाद रविवार शाम को दोनों दंपति अपनी स्कूटी से घटना स्थल पर पहुंचे. जहां पर मृतक को आरोपियों ने फोन करके बुलाया व बुलाकर अपनी स्कूटी पेड़ों के पास छुपाकर अपने पति को पूर्व नियोजित स्थान पहाड़ी की खाई में छिपा कर बैठा दिया.
उसी स्थान पर मृतक को आरोपी रोशनी लेकर गई तथा उसके पास बैठकर कुछ देर बातचीत करते हुए आरोपियों ने मौका देखकर मृतक प्रहलाद शर्मा के गले में पहने हुए तोलिये से गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया व शव को पहाड़ी पर झाड़ियों में धक्का देकर फरार हो गए.
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से गठित टीम के थाना अधिकारी सोहनलाल व मैड चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह एएसआई कृष्ण लाल, एएसआई श्रवण कुमार हेडकास्टेबल धर्मपाल शीशराम कांस्टेबल राजेश, राजवीर, बोदन लाल, नंद सिंह मनीषा, कंवर सिंह, देवीलाल, ओमप्रकाश, राकेश कुसुमलता का अहम योगदान रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Jaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!