पत्नी के चरित्र पर पति को हुआ शक, तो कर डाला कांड

Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड जिले के नीमराणा में पुलिस ने महिला की हत्या करने के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या के बाद खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी.

पत्नी के चरित्र पर पति को हुआ शक, तो कर डाला कांड
Image Credit: Rajasthan CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर जिले में कोटपूतली-बहरोड जिले के नीमराणा में पुलिस ने महिला की हत्या करने के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या के बाद खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है.

नीमराणा थाना अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि 11 अगस्त को फोन के जरिये सूचना मिली की पति ने पत्नी की हत्या कर दी है. जिस पर आरोपी को डिटेन कर जांच शुरू की गई. आरोपी भूपेश शर्मा ने बताया कि उसे खुद की पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस पर मेरे द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है. भूपेश शराब का आदि था और कर्ज होने के कारण परेशान था. जिसके कारण उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी. गुस्से में आकर चुन्नी से गला दबा दिया.

थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी भूपेश ने पुलिस पूछताछ में बताया उसकी पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने के बाद मंजिता शर्मा को खूब समझाया था, लेकिन वो नहीं मानी. जिसके कारण उसे गुस्सा आ गया और वारदात को अंजाम दे दिया. भूपेश पर लाखों रुपये का कर्जा भी हो गया था.

हत्या के बाद पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद कहा कि मुझे कोई गिला शिकवा नहीं है. अब सिर्फ बच्चों के बार में सोच रहा हूं. उनका क्या होगा. म्रतक की 15 साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More