मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ में नीमराना थाना क्षेत्र के गंडाला गांव में अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी के के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में नीमराना थाना क्षेत्र के गंडाला गांव में अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी के के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया. थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि गंडाला गांव निवासी भूपेश शर्मा ने आपसी विवाद में पत्नी मंजीता शर्मा की हत्या करने की प्रथम दृश्या बात सामने आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने पति भूपेश को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार मंजीता और भूपेश की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. दोनों को 13 साल का बेटा है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस आरोपी पति से पूछताछ करने मे जुटी हुई है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

कोटपूतली-बहरोड में चिकित्सालय में हर गांव से आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. पानी भराव को देखते हुए ग्राम पंचायत गढ़ी में नालियों की सफाई निरंतर जारी है, जिससे की बीमारियां नहीं फैल सके. ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि हम साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाएं.

लेकिन ग्राम वासियों का सहयोग आवश्यक है. सभी अपने-अपने मकान के सामने, नालियों की सफाई करें, जिससे पानी का निकास हो सके और मच्छर न पनपें. चिकित्सा विभाग से मांग की गई है कि नालियों में दवा का छिड़काव किया जाए, जिससे बीमारियों से निजात पाई जा सके.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.