साइबर ठगों के लिए सड़क किनारे ही खोल दिए खाते, निजी बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

Rajasthan Crime : राजस्थान के साइबर ठगी करने वाले अपराधी पुलिस के निशाने पर हैं, पुलिस लगातार साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने में जुटी है. लेकिन यह खबर आपको चौंका सकती है.
 

साइबर ठगों के लिए सड़क किनारे ही खोल दिए खाते, निजी बैंक का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News : राजस्थान के साइबर ठगी करने वाले गिरोह में बैंक के कर्मचारी अधिकारी भी शामिल हैं. राजधानी जयपुर की चौमूं थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल IDFC बैंक के पूर्व मैनेजर शिवा खाण्डल को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में पूर्व बैंक मैनेजर शिव खांडल ने संदीप शर्मा, रवि कुमार और कृष्ण कुमार के बारे बताया है. उक्त लोगों के साथ मिलकर खाते खोले है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10 बैंक खाता फर्जी तरीके से बिना एड्रेस वेरीफाई किए खोले गए. जिनको साइबर क्राइम समन्वय केंद्र ने सर्च किया तो लाखों का लेनदेन फर्जी तरीके से होना पाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

साइबर फ्रॉड के पैसे इन बैंक खातों में ट्रांसफर करके लोगों को चूना लगाया जा रहा था. इस तरह से साइबर फ्रॉड करने वाले बैंक खाते पर भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र नजर बनाये हुए है. फिलहाल पकड़े गए बैंक मैनेजर से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. कि अब तक इस तरह से वह कितने बैंक खाते खोलकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक खाता सड़क के किनारे खड़े होकर, कार में बैठकर ही खोल दिए गए.

हालांकि आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में प्रदेश के पहले साइबर सपोर्ट सेंटर की शुरुआत हो गई है. राजस्थान डीजीपी यू आर साहू ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में फीता काटकर राज्य के पहले साइबर सपोर्ट सेंटर का विधिवत उद्घाटन हो चुका है. उम्मीद है कि अब प्रदेश में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिले.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More