Rajasthan Crime: अलवर शहर में वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां रविवार सुबह 17 वर्षीय साधना नरूका ने पारिवारिक कहासुनी के बाद जहरीली दवा का सेवन कर लिया.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर शहर में वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां रविवार सुबह 17 वर्षीय साधना नरूका ने पारिवारिक कहासुनी के बाद जहरीली दवा का सेवन कर लिया.
साधना दुर्गा कॉलोनी निवासी महेंद्र नरूका की पुत्री थी. जो 11वीं कक्षा की छात्रा थी. वैशाली नगर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक काशीराम ने बताया कि साधना का सुबह अपने बहन-भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी के चलते मानसिक तनाव में आकर उसने घर में रखी जहरीली दवा पी ली.
परिजन उसे तुरंत सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे. लेकिन उपचार के दौरान साधना ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सामान्य चिकित्सालय में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साधना के पिता महेंद्र नरूका भारतीय नेवी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. साधना की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!