Rajasthan Crime: राजधानी जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने अपने ही गांव के दो युवकों पर आरोप लगाया है.
पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पतासी खिलाने के बहाने नाबालिग को गाड़ी में बैठाया और उसे बहला-फुसलाकर ले गए. आरोप है कि युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. मामले की सूचना पर चौमूं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग का मेडिकल मुआयना करवाया.
आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अमायरा के मुरलीपुरा स्थित आवास पहुंचीं. दीया कुमारी ने अमायरा के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी. दीया कुमारी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि ईश्वर अमायरा की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें.
अमायरा के परिजनों ने उपमुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा बताई. इस दौरान दीया कुमारी ने उनके आंसू पोंछते हुए ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. गौरतलब है कि नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा ने बीते दिनों स्कूल की बिल्डिंग से छलांग लगाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!