Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में 4 दिन पहले शराब ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 6 बदमाशों में से पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में 4 दिन पहले शराब ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 6 बदमाशों में से पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी. शुक्रवार देर रात बदमाशों का अलवर में सुराग मिलने के बाद अलवर की पुलिस कंपनी बाग, नेहरू गार्डन व नंगली सर्किल के आसपास छानबीन में लगी रही.
रात करीब 10:30 बजे से लेकर 1 बजे तक भारी पुलिस जाब्ते के साथ सर्च ऑपरेशन चला. CO सिटी अंगद शर्मा सहित अरावली विहार थाना, NEB थाना और कोतवाली थाने के जवान शामिल थे. करीब 10 से 15 गाड़ी मौके पर थी. बता दें आज से 4 दिन पहले बानसूर में दोपहर साढ़े 12 बजे दिन दहाड़े गोली मारी गई थी.
यह भी पढ़ें- राजस्थान के 23 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आगामी 24 घंटों में दिखेगा मानसून का कहर!
घटना के कुछ घंटे बाद ही एक बदमाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर शराब ठेकेदार को मारने की जिम्मेदारी ली थी. उसने कहा- ''बानसूर में आज जो गोलीकांड हुआ है. वह हमने करवाया है.''
थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया था कि बालावास निवासी शराब ठेकेदार सुनील यादव उर्फ टूल्ली (35) की हत्या हुई है. वह बालावास में ही शराब की ब्रांच (दुकान) चलाता था. वह बानसूर अलवर बाईपास रोड पर टेलर की दुकान पर कपड़े लेने गया था. इस दौरान तीन बाइक पर 6 बदमाश आए और फायरिंग करके भाग गए.
ठेकेदार पर फायरिंग कृष्ण कुमार और उसके साथियों ने की है. मामला आपसी रंजिश का है. पहले भी शराब ठेकेदार पर फायरिंग की गई थी. बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी करवाई है. वहीं अभी सूत्रों से जानकारी मिली है कि कोटपुतली बहरोड़ पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!